Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने डेरा सच्चा सौदा में किया पौधारोपण

मैट्रो प्लस से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 अगस्त: हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में पहुंचकर पौधारोपण किया और हरित हरियाणा अभियान को आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर मौजूद डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा ने कहा कि पौधारोपण करना एक नेक कार्य है। यह अच्छी बात है कि वर्तमान सरकार और इसके नुमाइन्दे पौधारोपण पर काफी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार की स्वच्छता अभियान की भी तारीफ की।
इस मौके पर डेरा मुख्यालय में पौधारोपण कर विपुल गोयल ने डेरा प्रमुख के निर्देश पर डेरा अनुयायियों द्वारा किए जा रहे सामाजिक प्रकल्पों की प्रशंसा की। उन्होंने डेरा प्रमुख से प्रार्थना की कि वह अपने अनुयायियों को पौधारोपण के लिए और अधिक प्रेरित करें जिससे हमारा हरियाणा हरित हरियाणा बन सके।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के हरित हरियाणा अभियान के तहत पूरे प्रदेश भर में ढाई करोड़ पौधे लगाने और लोगों के सहयोग से इन्हें पालने का अभियान चलाया गया है। इसमें धर्म गुरुओं का भी उन्हें सहयोग मिल रहा है। उन्होंने डेरा प्रमुख की सामाजिक गतिविधियों की भी प्रशंसा की।

 

Related posts

संतोष कुमार अग्रवाल इटली में होने वाली विश्व किकबॉक्सिंग महासंघ की विशेष आम सभा में भाग लेंगे

Metro Plus

फरीदाबाद की जीत हिन्दुस्तान में महापौर की सबसे बड़ी जीत होगी: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

मनधीर मान जा सकते हैं जेल, चुनाव आयोग को दिया गलत हलफनामा, रद्द हो सकता है नामांकन !

Metro Plus