Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

भाजपा विश्व के अलग-अलग देश में अपनी शाखाएं खोल रही है: अमित आहूजा

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 3 नंवबर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमित शाह के नेतृत्व में शुरू किए गए भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर पूरे देशभर से अच्छे फीडबैक मिल रहे है। भाजपा के जोर-शोर से शुरू किए गए सदस्यता अभियान में दिन-प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे है। हाल ही में हरियाणा प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली सफलता पर प्रदेश के लोग बे-झिझक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।
भाजपा पार्टी के युवा कार्यकत्र्ता और कम्यूनिकेशन प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक अमित आहूजा ने बताया कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और देश के हित में उठाए गए कदम से खुश है। यहीं कारण है कि भाजपा के सदस्यता अभियान में प्रदेश से भारी संख्या में लोग सदस्यता ले रहे है। आहूजा ने कहा कि विश्व में चीन की रिपब्लिकन पार्टी सदस्यता के आधार पर वल्र्ड की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन अब वो दिन दूर नहीं जब वल्र्ड के मैप पर भाजपा पार्टी सदस्यता के मामले रिपब्लिकन पार्टी को पीछे छोड़ आगे निकल जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी विश्व के अलग-अलग देश में अपनी शाखाएं खोल रही है, लोगों को भाजपा से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मेम्बरशिप की सुविधा के लिए सदस्यता नंबर 1800-266-2020 भी जारी कर दिया है जिस पर मिस्ड कॉल देकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। आहूजा ने बताया कि पार्टी की सदस्यता अभियान 1 नवंबर से शुरू होकर 31 मार्च चलेगा। इसके बाद अपै्रल-मई में ऑनलाइन सदस्य बनने वाले लोगों के घर जाकर भाजपा कार्यकत्र्ता उनका सत्यापन करेंगे।
साथ ही श्री आहूजा ने बताया कि पार्टी द्वारा 6 और 7 अगस्त को विशेष कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी में सक्रिय सदस्य बनने के लिए हर सदस्य को 50 की जगह 100 सदस्य बनाने होंगे। वहीं सदस्यों की संख्या के बारे में बताया कि सदस्यता लेने वाले लोगों की संख्या लगभग 3 करोड़ तक पहुंच चुकी है जो ये दर्शाता है कि भाजपा आने वाले दिनों में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने की तरफ बढ़ रही है।

Related posts

बिजली बिल सिक्योरिटी के नाम पर लूट कर रही है भाजपा सरकार: अशोक अरोड़ा

Metro Plus

लखन सिंगला द्वारा लगाए गए नि:शुल्क जांच शिविर में 2136 लोगों ने अपनी जांच करवाई

Metro Plus

नगेन्द्र भड़ाना ने किया 1 करोड़ 74 लाख के विकास कार्यो का शुभारंभ

Metro Plus