Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पहला सुख निरोगी काया: अनीता शर्मा

शिविर में 300 महिलाओं ने अपना चैकअप करवाया
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 दिसंबर: भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा सीही गांव स्थित शांति देवी मैमोरियल हॉस्पीटल में हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद कुलबीर तेवतिया उपस्थित थे।
इस अवसर पर भाजपा की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने बताया कि नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आस-पास की लगभग 300 महिलाओं ने अपना चैकअप करवाया। अनीता शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि स्वास्थ्य ही सब सुखों की कुंजी है और हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है पहला सुख निरोगी काया। इसलिए हमें सर्वप्रथम अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए, तभी हम अपने लिए एवं समाज के हित में कार्य कर सकते हैं।
इस मौके पर अनीता शर्मा ने सीही महिला मंडल भाजपा मोर्चा के इस कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि भाजपा में महिलाएं तेजी से जहां राजनीति में भागीदारी निभा रही हैं, वहीं सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर रूचि दिखा रही हैं। जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा के नेतृत्व में जिले के सभी मंडल कार्यशील हैं और सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में अपना योगदान अदा कर रहे हैं।
इस अवसर पर पार्षद कुलबीर तेवतिया ने भी महिला मोर्चा की सदस्यों को स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं की एक मजबूत टीम बनकर तैयार हो चुकी है, जो भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छा संकेत है।

Related posts

मानव रचना में क्रिकेटर कपिल देव ने बताया कि कैसे जुनून करियर में बदलता है।

Metro Plus

जनहित सेवा संस्था ने दयालपुर में किया प्रतिभावान खिलाडिय़ों को सम्मानित

Metro Plus

करोड़ों के गबन के आरोप में RTI एक्टिविस्ट और उनके दो बेटे गिरफ्तार, पिता ज्यूडिशियल तो बेटे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर।

Metro Plus