Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

शहीदों के त्याग और बलिदान के बाद भारत देश स्वतंत्र हुआ था: नवीन चौधरी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 जनवरी: रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर-16 द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह मॉडल पार्क में बड़ी धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम समारोह के मुख्य अतिथि उप-महापौर मनमोहन गर्ग ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिथिगणों ने अपने विचारों को भाषण में पिरोकर गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान नवीन चौधरी ने कहा कि 26 जनवरी के दिन मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने बताया कि हमारा देश 15 अगस्त के दिन लगभग दो शताब्दी तक परतंत्रता की यातनाएं भोगते रहने और अनेक प्रकार के त्याग और बलिदान करने के बाद कहीं जाकर भारत देश स्वतंत्र हुआ था। परतंत्र भारत में विदेशी, ब्रिटिश शासन द्वारा अपने स्वार्थ साधने के लिए बनाया गया संविधान ही चलाया करते थे। उस शोषक और प्रर्पोडक मनोवृत्ति वाले संविधान के बल पर ही अंग्रेज यहां राज-काज चलाया करते थे। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की गठित समिति द्वारा बड़े परिश्रम से स्वतंत्र भारत का अपना और नया संविधान तैयार किया गया। वह संविधान जो वास्तव में 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस जैसा पावन राष्ट्रीय पर्व मनाने का मूल कारण है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत का अपना संविधान 26 जनवरी, 1950 के दिन लागू किया गया। गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भारत तथा भारत के बाहर प्रत्येक उस स्थान पर मनाया जाता है जहां पर भारतीय मूल का एक भी व्यक्ति निवास कर रहा है। पर एक तो दिल्ली के राजधानी होने और दूसरे राष्ट्रपति का निवास यहीं पर होने के कारण केंद्रीय स्तर पर यह पर्व नई दिल्ली में मनाया जाता है।
इस अवसर पर ज्ञान भारद्वाज, संजय सचदेवा,जे.एस.विरदी, ओ.पी.गेरा, आर.सी.भारद्वाज, दीपक भाटिया, अजय दीवान, टी.आर.खन्ना, पी.सी.सूद, संजय भाटिया, शेखर चौधरी, सुरेन्द्र मलिक, के.के.वर्मा, सुरेन्द्र वधवा आदि एसोसिएशन के पदाधिकारी विशेष तौर पर मौजूद थे।

 

 

 

 

 



Related posts

नगर निगम चुनावों को लेकर सुमित गौड़ ने बनाई रूप रेखा!

Metro Plus

NSG कमांडो बन सचिन हरसाना ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान: लखन सिंगला

Metro Plus

विपुल गोयल ने ईद-उद-फितर के अवसर पर 5 हजार से अधिक पौधे किए वितरित

Metro Plus