Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

वाजपेयी एवं मालवीय को भारत रत्न देने से फरीदाबाद की जनता में हर्ष की लहर: अजय गौड़

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 24 दिसम्बर: पूर्व प्रधानमंत्री एवं विकास पुरूष अटल बिहारी वाजपेयी एवं युगपुरूष स्व. पंडित मदनमोहन मालवीय को भारत रत्न दिए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गौड़ ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री वाजपेयी एवं श्री मालवीय के जन्मदिवस पर उन्हें भारत रत्न से नवाजा जाना सही मायने में सम्मान का प्रतीक है। इस अवसर पर सेक्टर-17 स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया तथा श्री वाजपेयी की लम्बी उम्र की कामना की। जिलाध्यक्ष अजय गौड़ ने कहा कि विकास पुरूष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न मिलने से सही मायनों में कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ है, जिससे कार्यकर्ताओं का सीना गर्व से फूल गया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्री वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए जहां देश में विकास का परचम लहराया वहीं पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया था। आज उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भारत को एक विकासशील देश बनाने में लगे है वहीं मात्र छह महीने के कार्यकाल में श्री मोदी ने देश का गौरव विदेशों में भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को फरीदाबाद की जनता व यहां के भाजपाई कार्यकर्ताओं से विशेष स्नेह था, जिसको लेकर उन्हें भारत रत्न दिए जाने पर यहां के कार्यकर्ताओं व लोगों में काफी उत्साह की लहर है। उन्होंने कहा कि कल उनके जन्मदिवस को पूरे फरीदाबाद में सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Related posts

युवा कांग्रेसी नेता को महंगा पड़ा आरटीआई लगाना

Metro Plus

पढिय़े देश-विदेश में शिक्षकों पर शिक्षाविद्व कुलदीप सिंह का एक विश्लेषण

Metro Plus

नगर निगम की नई पहल, पुराने उपयोगी सामान से होगी जरूरतमंदों की मदद

Metro Plus