Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्रिटेन जाएंगे मोदी आयोजन से माल्या को दूर रखने की कोशिश

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद़,11अप्रैल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन में होने वाले कॉमनवेल्थ हेड ऑफ गवर्मेंट के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन 18-19 अप्रैल को होगा। मोदी 17 अप्रैल को लंदन पहुंचेंगे। और यहां कई द्विपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनके दो प्रमुख पब्लिक कार्यक्रम भी हैं। एक साइंस म्यूजियम में और दूसरा क्रिस इंस्टीट्यूट में। इन दोनों जगहों की गेस्ट लिस्ट पर भारतीय विदेश मंत्रालय की पैनी निगाह है। मंत्रालय इस बात पर विशेष गौर कर रहा है। कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में कहीं 9 हजार करोड़ का लोन न चुका पाने का आरोपी विजय माल्या शामिल न हो जाए। साइंस म्यूजियम के कार्यक्रम में प्रिंस चाल्र्स भी मौजूद रहेंगे। लंदन में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद और ब्रिटेन के कॉलेज ऑफ मेडिसिन के बीच एक करार के तहत आयुष सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलने जा रहा है। प्रिंस चाल्र्स और मोदी इस सेंटर के उद्घाटन के गवाह बनेंगे। जून 2016 में लंदन में हुए एक कार्यक्रम में भारत के हाई कमिश्नर नवतेज सरना भी मौजूद थे। वहां माल्या भी पहुंचा। उसे देखते ही हाई कमिश्नर कार्यक्रम छोड़कर चले गए थे।
बाद में विदेश मंत्रालय ने सफ ाई में कहा था। कि कार्यक्रम की मेजबानी भारतीय उच्चायुक्त ने नहीं की थी। इसे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में आयोजित किया गया था। विजय माल्या पिछले साल 5 जून को लंदन में हुए विराट कोहली के एक चैरिटी प्रोग्राम में भी दिखे थे। यह प्रोग्राम ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ काम कर रहे ,एक संगठन की ओर से किया गया था। इस इवेंट में कोहली और टीम के दूसरे मेंबर्स माल्या की मौजूदगी से काफी असहज दिखे। दरअसल माल्या को विराट के फाउंडेशन ने न्योता नहीं दिया था। विजय माल्या पिछले साल जून में ही भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच देखने के लिए अफ्रीका पहुंचा था। माल्या को देखकर स्टेडियम के बाहर खड़े लोगों ने उसकी हूटिंग शुरू कर दी थी। एक फैन ने कहा वो देखो चोर जा रहा है। इसके बाद वहां मौजूद कई भारतीयों ने चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए थे। इसी साल जनवरी में दावोस में हुए वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम के एक ग्रुप फोटो में मोदी के साथ देश के कई बिजनेसमैन दिखे थे। इनमें 12 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी भी था। यह फोटो वायरल होने के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा था। जिसके बाद भाजपा को इस पर सफाई देनी पड़ी थी। विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइन्स पर 31 जनवरी 2014 तक 17 बैंकों का 6,963 करोड़ रुपए बकाया था। इस कर्ज पर ब्याज के बाद माल्या की कुल देनदारी 9,432 करोड़ रुपए हो चुकी है। माल्या 2 मार्च 2016 से ही लंदन में रह रहा है। ई०डी० और सी०बी०आई० को उसकी तलाश है। ई०डी० कई बार उसे समन भेज चुका है।
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट से जुड़े एक मामले में मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट उल्लंघन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट माल्या को भगोड़ा अपराधी घोषित कर चुकी है। माल्या का पासपोर्ट भी रद्द किया जा चुका है। इसी साल फरवरी में भारत ने ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण की भी अपील की थी। इस पर जून तक फैसला भी आ सकता है।

Related posts

भाजपाईयों के झूठे प्रलोभनों से अब भ्रमित नहीं होगी फरीदाबाद की जनता: लखन सिंगला

Metro Plus

फरीदाबाद में ट्रेनिंग ऑन व्हील परियोजना क्रियान्वित की जाएगी, 31.23 लाख रुपये का डीआईएफ का हिस्सा स्वीकृत: सुमिता मिश्रा

Metro Plus

Faridabad being shortlisted as one of the Fast Track cities for Smart City: Dr. Aditya Dahiya

Metro Plus