Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

लाला ईश्वर दयाल ने किया मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला का भव्य स्वागत

नवीन गुप्ता
बल्लबगढ़:
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य लाला ईश्वर दयाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के राजनीतिक सचिव बने वैश्य नेता दीपक मंगला को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पधारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पगड़ी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री मंगला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव पदाधिकारियों व कार्यकताओं को सम्मान किया है। उसी का प्रतिफल है कि आज भारतीय जनता पार्टी से हर वर्ग जुडऩे के लिए लालायित भी है। श्री मंगला ने कहा कि हम सभी को पार्टी की नीतियों को अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाना है। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए उन्हें हल कराना है।
इस मौके पर लाला ईश्वर दयाल ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं पार्टी को मजबूत बनाने में जिले का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता कृतसंकल्प है।
इस मौके पर वैश्य समन्वय समिति के संयोजक एवं वैश्य नेता जेपी गुप्ता, लाला भगवान दास, नानक चंद बंसल, प्रदेश महासचिव संदीप जोशी, जिला उपाध्यक्ष विजय चंदीला, अनिल प्रताप सिंह, गजेंद्र भडाना लाला, जिला महामंत्री डॉ० आरएन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, रेनू भाटिया, रविंद्र तोमर, आशा हुड्डा, हुकम सिंह भाटी, राज मदान, वजीर सिंह डागर, अजय भाटिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। IMG-20150206-WA0089

IMG-20150206-WA0091

IMG-20150206-WA0072

IMG-20150206-WA0073

IMG-20150206-WA0074

IMG-20150206-WA0075

IMG-20150206-WA0076

IMG-20150206-WA0079

IMG-20150206-WA0080

IMG-20150206-WA0081

IMG-20150206-WA0084

IMG-20150206-WA0085


Related posts

Modern Delhi Public School celebrated ‘The Joy of Giving’ to mark ‘Raksha Bandhan’

Metro Plus

ब्रह्माकुमारीज भाई-बहनों ने विश्व शान्ति के लिए किया योग, ब्रह्माकुमारी केंद्र का 45वां वार्षिक समारोह संपन्न

Metro Plus

Investment Opportunities in Nepal – J.P. Malhotra

Metro Plus