Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

लखन सिंगला का आरोप, ट्रेड टैक्स के नाम पर व्यापारियों से ठगी कर रही है भाजपा

एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने व्यापारियों से वसूले जा रहे टैक्स को ज्यादती बताया
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 नवम्बर: नोटबंदी और जीएसटी के बाद व्यापारियों से लूटने के लिए अब भाजपा सरकार ने नया ट्रैड टैक्स वसूलना शुरू किया है जिससे पहले से बदहाल व्यापारियों में बड़ा गुस्सा पनप रहा है। यह कहना है हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं पूर्व पार्षद लखन कुमार सिंगला का।
श्री सिंगला ने कहा है कि भाजपा ने हमेशा सत्ता में आने के बाद आम आदमी, कमेरे और व्यापारी सभी वर्गों को बर्बाद करने का काम किया है। इस बार के अपने सत्ताकाल में भी भाजपा आम आदमी के लिए काल बनने पर तुली हुई है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे काले कानूनों के बाद भाजपा ने अब व्यापारियों से टै्रड टैक्स वसूलने का काम शुरू किया है। व्यापारियों को 20-25 हजार रुपयों के नोटिस भेजे जा रहे हैं। जबकि अनेक दुकानदारों की इतनी आमदनी भी नहीं है।
एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कहा कि वर्ष 1994 में लागू हुए नगर निगम कानून को आज करीब ढाई दशक बाद अचानक लागू कर भाजपा व्यापारियों को लूटने का काम कर रही है या इसके पीछे उनको डराने की कोई चाल है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिंगला ने कहा कि निगम को टैक्स लेना है तो लागू करने के समय का स्लैब ले, वो आज बढ़े हुए स्लैब्स के नोटिस भेजकर व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा करना चाहते हैं। जिसका डटकर विरोध होगा।
उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार ने पूरे देश में जीएसटी लागू किया है तो यह दूसरा टैक्स कैसे वसूल किया जा सकता है जबकि व्यक्ति पहले से अपने हाउस टैक्स और इन्कम टैक्स भी दे रहा है। एक देश में दो टैक्स इस सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हैं। सिंगला ने नगर निगम प्रशासन से अपील की कि वह व्यापारियों के साथ एक सहमति कमेटी बनाकर इस मामले को सुलझाएं।

Related posts

ACP विनोद ने नशामुक्त अभियान को लेकर की मेडिकल स्टोर्स पर प्रतिबंधित दवाईयों की चेकिंग!

Metro Plus

जो प्रेम और मिठास हिंदी भाषा में है वह किसी भाषा में नहीं: संत सिंह हुड्डा

Metro Plus

Youth Empowerment by BharatiyaYuva Shakti Trust

Metro Plus