Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

शिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुरू हुआ एजूफेस्ट-2015: स्टूडेंट्स ने सुरों का जादू बिखेरा

नवीन गुप्ता/सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 02 मार्च: तिगांव स्थित शिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक की ओर से दो-दिवसीय 5वें एजूफेस्ट-2015 का विधिवत् रूप से शुभारंभ हुआ। इस फेस्ट में प्रदेश भर के 35 बीएड कॉलेज के सैंकड़ों स्टूडेंट्स ने अलग-अलग 4 स्टेज पर अपना टैलेंट दिखाया। इस फेस्टिवल में कुल 23 इवेंट पेश किए जा रहे हैं। पहले दिन 12 इवेंट प्रस्तुत किए गए।
इस फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में एमडीयू के वाइस चांसलर एचएस चहल मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर प्रोग्राम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि एमडीयू रोहतक कला को बढ़ावा देने व कल्चरल एक्टिविटी को हर एक क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग फेस्टिवल का आयोजन करता रहता है। इसमें एजुफेस्ट, टेक्नोफेस्ट, यूथ फेस्टिवल व फागण उत्सव मुख्य है। इन सभी फेस्टिवलों का उद्देश्य स्टूडेंट्स को कला के माध्यम से आपस में जोडऩा होता है।
कॉलेज के चेयरमैन विनोद नागर, प्रिंसिपल जय माला यादव व दर्शना नागर ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिसके बाद कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। इस फेस्टिवल में हरियाणवीं डांस का बोलबाला रहा। मेन स्टेज पर जब ‘मत छेड़ बलम मेरे चूंदड ने, हो जागी तकरार तनै पेश किया गया तो यूथ इस डांस को देख कर मदहोश हो गया। तालियों की गडग़डाहट से पूरा हॉल गूंज उठा। सोलो डांस हरियाणवी मेंं अलग अलग टीमों ने अपनी प्रस्तुति से जज पैनल में बैठे जजों को आकर्षित किया।
इसके बाद सोनीपत से आई डांसर ‘छोरी मारे गांव की जब नीर भरन चाली पर ठुमके लगाए। वहीं दूसरी तरफ ग्रुप सॉंग में भी स्टूडेंट्स ने सुरों का जादू बिखेरा।
एजुफेस्ट में डांस के अलावा फाइन आर्ट की आइटमों में भी स्टूडेंट्स ने अपना दम दिखाया। स्टेज थ्री पर क्ले मॉडलग, मेहंदी, पॉट डेकोरेशन, ऑन द स्पॉट पेंङ्क्षटग की आइटमें हुई। इन सभी आइटमों में स्टूडेंट्स ने अपने दिमाग की क्रिएशन को सभी के सामने पेश किया। पेंङ्क्षटग में पर्यावरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान की झलक देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ मिट्टी की कलाकृति बना कर स्टूडेंट्स ने सभी को अपनी कला देखने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर डीन ऑफ दी कॉलेज इंदिरा ढुल, एस्सिटेंट डायरेक्टर यूथ वेलफेयर आनंद शर्मा, दीपक यादव, प्रगट सिंह सहित अन्य मौजूद थे।quize-3 play--4 play--2 painting--1 dance--1 clay modling--2 clay modling--4 clay modling--6 dance-4

Related posts

विधायक सतीश फागना की बैठक: एनआईटी विधानसभा में एक हफ्ते में कटेंगे अवैध पानी कनेक्शन

Metro Plus

परिवार पहचान पत्र बनाने के बाद सभी सरकारी लाभ इसी के माध्यम से मिलेंगे: अपराजिता

Metro Plus

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव

Metro Plus