Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

ओमप्रकाश गुप्ता बने आम आदमी पार्टी व्यापारी संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता  की रिपोर्ट
फरीदाबाद/पलवल, 1 अप्रैल: राज्यसभा सांसद एवं आप व्यापारी संगठन के अध्यक्ष डॉ० सुशील गुप्ता ने हरियाणा प्रदेश की आम आदमी पार्टी व्यापारी संगठन का गठन किया है जिसमें ओमप्रकाश गुप्ता को प्रदेश में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री गुप्ता फरीदाबाद लोकसभा आप व्यापारी संगठन के अध्यक्ष भी हैं। इस प्रकार वे लोकसभा फरीदाबाद के साथ-साथ प्रदेश की भी जिम्मेवारी निभाएंगे। डॉ० सुशील गुप्ता ने पलवल से एसपी मित्तल को भी प्रदेश संगठन में सचिव के पद से नवाजा है।
इनके अलावा प्रदेश कार्यसमिति में गंगाधर बंसल हिसार, सुखवीर सिंह मलिक पानीपत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहतक निवासी जगदीप सिंह ग्रेवाल को महासचिव, सतीश बिंदल कुरूक्षेत्र एवं सुरेन्द्र कुमार थानेसर को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। जगदीश तायल हिसार, शंकर गोयल जींद एवं पृथ्वी सिंघल अम्बाला को सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विष्णु भगवान गुप्ता कुरूक्षेत्र की कोषाध्यक्ष की भूमिका तय की गई है और लोकेश अग्रवाल बल्लभगढ़ शमशेर सिंह हिसार तथा चेतन गुप्ता जींद को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

Related posts

यूपीएससी परीक्षा में 17वी रैंक लाकर महक ने किया नाम रोशन: राजेश नागर

Metro Plus

साई बाबा टेंपल सोसायटी द्वारा कोविड मरीजों को नि:शुल्क खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है

Metro Plus

DPS ग्रेटर पहुंचे विश्वस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियन नीरज गोयत, किया छात्रों से संवाद

Metro Plus