Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

रोटी, कपड़ा, मकान की तरह मनुष्य के लिए पेड़ भी जरूरी: कृष्ण अत्री

एनएसयूआई ने पेड़ो की त्रिवेणी लगाकर मनाया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 19 जून:
एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के प्रांगण में त्रिवेणी, बरगद, पीपल, नीम लगाकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 49वां जन्मदिन मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में किया गया। आज राहुल के जन्मदिन पर एनएसयूआई ने एक नई मिशाल कायम करते हुए पूरे देशभर में 10000 पेड़ लगाए है।
इस दौरान प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने पेड़ो के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अस्तित्व हैं। पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है। ये धरती पर अमूल्य सम्पदा के समान हैं। पेडों के कारण ही मनुष्य को अपनी आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के संसाधन प्राप्त होते हैं।
यदि पेड़ न हों तो पर्यावरण का संतुलन ही बिगड़ जाए और सब ओर तबाही मच जाए। आजकल मनुष्य विकास के नाम पर कंकरीट के जंगल बना रहा है और वे भी इस प्राकृतिक सम्पदा की कीमत पर।
अत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस तरफ ठोस कदम उठाने चाहिए और पेड़ो की कटाई पर रोक लगाकर पर्यावरण का सरंक्षण करना चाहिए।
वही जिला अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपने जन्मदिन या फिर अन्य शुभावसरों पर पेड़ लगाने चाहिए ताकि पृथ्वी पर बढ़ते तापमान और प्रदूषण को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि हम सब युवाओं को संकल्प लेकर इस मुहिम में अहम भूमिका निभानी चाहिए ताकि हमारा आने वाला भविष्य सुरक्षित बन सके।
इस मौके पर छात्र नेता विकास फागना, दिनेश कटारिया, लोकेश, दुर्गेश दुग्गल, संदीप शर्मा, प्रदीप आदि मौजूद थे।

Related posts

 एपी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कबड्डी और बेडमिंटन खेल प्रतियोगिताओं का समापन

Metro Plus

डिजनी होम नसर्री के समर कैंप में बच्चों ने दिखाए अपनी कला के जौहर

Metro Plus

Four Way Test – a philosophy – Rtn. J.P. Malhotra

Metro Plus