Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

एडवांस्ड इंस्ट्रीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने फेयरवैल पार्टी में मचाया जमकर धमाल

शिवाली को पहनाया गया मिस फेयरवैल का ताज
छात्रों को तकनीकी युग के साथ समन्वित होकर चलना चाहिए: विनय गुप्ता
सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 11 अप्रैल: ‘चिटियां कलाईंयां वे, ओ बेबी तेरी चिटियां कलाईंया वे जैसे ही यह गाना बजा, पूरा हॉल तालियां की गडग़ड़ाहट और सीटियों से गूंज उठा। मौका था एडवांस्ड इंस्ट्रीट्यूट ऑफ फार्मेसी पलवल के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित फेयरवैल पार्टी का जिसमें आज छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। पार्टी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फार्मेसी के जूनियर्स द्वारा अपने सीनियर्स के सम्मान में नीलम-बाटा रोड़ स्थित होटल डिलाइट में आयोजित की गई इस फेयरवैल पार्टी का शुभारंभ एडवांस्ड एजूकेशनल इंस्ट्रीट्यूटशन के चेयरमैन विनय गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर दीप प्रज्जवलित कर किया। एडवांस्ड एजूकेशनल इंस्ट्रीट्यूटशन के डायरेक्टर डॉ० आरएस चौधरी, एआईपी की प्रिंसीपल डॉ० नीलम सिंगला, डॉ० अर्पणा राणा, एआईई की प्रिंसीपल डॉ० लक्ष्मी शर्मा तथा दीपिका शर्मा की मौजूदगी में इस रंगारंग कार्यक्रम का आग़ाज हुआ। इन्होंने वहां उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर इंस्ट्रीट्यूटशन के चेयरमैन विनय गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी को ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी चाहिए ताकि अच्छा रिजल्ट आ सके। उन्होंने कहा कि छात्रों को तकनीकी युग के साथ समन्वित होकर चलना चाहिए तथा आपस में तालमेल बिठाकर दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए।
कार्यक्रम में फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा की गई शानदार प्रस्तुति के लिए पार्टी में मिस फेयरवैल शिवाली तथा मिस्टर फेयरवैल नितिन को चुना गया। जबकि मिस फ्रेशर हिमांशी व मिस्टर फ्रेशर संचित, मिस ईव अंकिता व मिस्टर ईव पीयूष रहे। इन सभी विजेताओं को इंस्ट्रीट्यूटशन के चेयरमैन विनय गुप्ता ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेरिट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट व स्कॉलरशिप भी दिए गए।
फेयरवैल पार्टी का मंच संचालन पूजा माथूर ने किया। पार्टी में इंस्ट्रीट्यूट के छात्र-छात्राओं द्वारा जहां हरियाणवी, पॉप, पंजाबी, सोलो, क्लासिक्ल और वेस्टर्न डांस, अंताक्षरी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में इंस्ट्रीट्यूट के छात्र-छात्राओं द्वारा जिस प्रकार से अपने प्राध्यापकों के सम्मान में टाईटल सॉंग तथा शेरों-शायरी की प्रस्तुति देकर उन्हें सम्मानित किया गया, वह काबिलेतारिफ था। इस फेयरवैल पार्टी में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पंजाबी, हरियाणवी एवं वेस्टर्न डांस का समावेश देखने लायक था। फार्मेसी कर चुके छात्र-छात्राओं के लिए यह पार्टी एक यादगार बन गई। कार्यक्रम के अंत में एचओडी मिसेज रूचिका कालरा कार्यक्रम में पधारने पर सभी आगुंतक अतिथियों का धन्यवाद किया। 3 4 5 6 1 2

Related posts

भाजपा सरकार सूरजकुंड़ में दावत खाने में व्यस्त और जनता भयंकर बीमारी से त्रस्त: सीमा जैन

Metro Plus

Haryana Chief Minister, Mr. Manohar Lal reviewing the working of Labour & Employment Department

Metro Plus

जिला प्रशासन द्वारा कब तक स्कूलों को बंद रखने की सलाह दी गई? देखें।

Metro Plus