Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबाद

अग्र महिला वाहिनी द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 7 अगस्त:
अग्र महिला वाहिनी, सेक्टर – 8 द्वारा तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस तीज उत्सव में विभिन्न सेक्टरों की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भूमिका निभाई। अनेक सांस्कृतिक कार्यकर्मो के साथ एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया, जिसमें समय के अभाव में धूमिल होते पारंपरिक त्योहारों का महत्त्व व समाज में उनकी उपयोगिता को दर्शाया गया। नाटिका में संध्या मित्तल, ज्योति गुप्ता व रजनी अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एडवोकेट पूनम गोयल ने बहुत ही रोचक ढंग से सफलतापूर्वक मंच संचालन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के मध्य ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ की विजेता निधि बंसल को सोनिया मित्तल ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं खेल आयोजित किये गए।
अग्र महिला वाहिनी की कार्यकारिणी की सदस्या प्रीति तायल, सोनू, सुमन, उषा, पूनम गर्ग, रचना, प्रीती जैन, सीमा, पारुल एवं अनेक महिलाओं ने तीज उत्सव को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सावन की विशेष मिठाई घेवर व अन्य व्यंजनों का आनंद लिया।

Related posts

DC यशपाल की अपील, कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थैरेपी कारगर साबित इसलिए ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा डोनेट करें।

Metro Plus

मानव रचना में भूजल स्थिरता पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

Metro Plus

एडवांस्ड इंस्टीट्यूट की छात्रा भारती मंगला यूनिवर्सिटी टॉपर रहने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित

Metro Plus