Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

RWA की महिलाओं ने किया धूमधाम से डांडिया उत्सव का आयोजन

डांडिया उत्सव में लिया सास-बहू से लेकर पोती तक ने हिस्सा
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 3 अक्टूबर:
सैक्टर-15 आरडब्लयूए की महिला कमेटी ने गीता मंदिर सैक्टर-15 में डांडिया उत्सव का आयोजन किया। रात तक चले डांडीया उत्सव में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। नवरात्रि के अवसर पर शहर भर की सैंकडों महिलाओं ने इस उत्सव में हिस्सा लिया। जिसमें 23 से लेकर 83 साल तक की महिलाएं शामिल थी। इस आयोजन का शुभारंभ भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
डांडिया उत्सव की शुरूआत गरबा डांस से हुई। सैक्टर-15 महिला कमेटी की सदस्यों ने 15 दिनों की तैयारी के बाद ये नृत्य तैयार किया था। इसके बाद कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं ने गरबा नृत्य किया और डांडिया खेला। यहां शिरकत करने वाली सभी महिलाएं लहगां-चुनरी पहन कर आई थी। आयोजनकर्ताओं ने महिलाओं के लिए डांडीया उत्सव की थीम पर एक सेल्फी पाईंट भी बनाया था। जहां महिलाओं ने अपनी रंग-बिरंगी सेल्फीयां ली।
इस कार्यक्रम की खूबसूरती ये है कि इसमें हर उम्र की महिला यानी सास-बहु से लेकर पोती तक ने हिस्सा लिया। यहां महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें बेस्ट डांस, लंबे बाल, बड़े कुंडल, सबसे वजनदार पायल, 38 कली का लहंगा, पैरों में बिछुवों की ज्यादा संख्या, गले में सबसे बड़ा हार, अनूठी शख्सियत, अनूठी जैव्लरी, अत्याधिक रंगीन चूडियां, सबसे ऊंची हील पहन कर आने वाली महिलाओं और सबसे बड़ी उम्र की डांसर को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रियंका गर्ग ने बताया कि ये केवल डांडिया उत्सव नहीं सैक्टर की महिलाओं के लिए आपस में मिलने और खुद से रूबरू होने का एक अवसर भी था। यहां पुराने लोग फिर से मिले और कुछ नए भी अपने बने।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सैक्टर-15 आरडब्लयूए की महिला कमेटी से प्रियंका गर्ग, नेहा गोयल, अल्का लांबा, नीता कुकरेजा, सिखा बंसल, मिताली खन्ना, पूजा मलहोत्रा आदि मुख्यरूप से मौजूद थी।

Related posts

मैट्रो अस्पताल में जर्मन तकनीक से पहली फास्ट ट्रैक घुटने बदलने की हुई सर्जरी

Metro Plus

गांव बडख़ल में सामुदायिक केन्द्र के अलावा विकास कार्यों पर 2 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे: सीमा त्रिखा

Metro Plus

डिजिटल पुलिसिंग में हरियाणा का रूतबा बरकरार, अपराध ट्रैकिंग सिस्टम में हरियाणा बना मिसाल: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus