Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा की सरकार में फरीदाबाद स्मार्ट नहीं बल्कि डर्टी सिटी बन गई हैै: लखन सिंगला

चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेसी प्रत्याशी को मिला लोगों का भरपूर समर्थन
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 7 अक्टूबर:
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत गांव अजरौंदा, सैक्टर-8ए सैक्टर-11ए संत नगर, वाल्मीकि बस्ती, सैक्टर-7 सहित कई जगहों पर जनसंपर्क करके लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा।
इस दौरान जगह-जगह लखन सिंगला का लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उनके इस चुनावी समर में जुट जाने का संकल्प लिया। जनसंपर्क अभियान के तहत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों के भाजपा शासनकाल पर अगर निगाह दौड़ाई जाए तो भाजपा ने केवल और केवल कागजों में विकास किया है। जबकि जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और है। उन्होंने भाजपाईयों की कथित स्मार्ट सिटी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। लोग खुले में शौच करते है। सीवरेज व नालियां ओवरफ्लो हो रही है क्या यही स्मार्ट सिटी की परिभाषा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर आई मोटी रकमों को भाजपाईयों ने अधिकारियों से सांठगांठ कर हड़पने का काम किया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद स्मार्ट नहीं बल्कि डर्टी सिटी बन गई है। लोगों को बिजली,पानी, सड़कें व सीवरेज जैसे जनमुद्दों के लिए सड़कों पर उतरकर धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे है। इसके बावजूद भाजपाई विकास की झूठी बात कर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जनता भाजपाईयों के जुमलेबाजी में फंस गई थी। परंतु यह चुनाव क्षेत्रीय मुद्दों का चुनाव है और इस चुनाव में जनता भाजपा को उसकी जमीनी हकीकत दिखाते हुए सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को विश्वास दिलाया कि अगर जनता ने उन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजा तो वह विश्वास दिलाते है कि फरीदाबाद विधानसभा को वास्तव में स्मार्ट व विकसित सिटी बनाने का काम करेंगे।



Related posts

फाइनल ईयर में एडमिशन ना होने पर इनसो ने डीएवी कॉलेज पर जड़ा ताला

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज पर्व

Metro Plus

तानसेन संगीत महाविद्यालय ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Metro Plus