Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के सहयोग से भारत विकास परिषद् द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 4 मई: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के सहयोग से भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सैक्टर-7 स्थित माहेश्वरी भवन में स्व० संजय बिहाणी की स्मृति में आयोजित इस रक्तदान शिविर में नूपुर बंसल, निधि जैन, सरोज बिहाणी, सीमा बिहाणी, रश्मि जैन, कविता गुप्ता हीना सोलंकी, आशिमा मल्होत्रा, नीरज जग्गा, सिम्मी बंसल आदि महिला रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान करके पुण्य कमाया। भारत विकास परिषद् की तरफ से अमर बंसल छाडिय़ा ने 46वीं बार तथा अनिल गर्ग ने 30वीं बार तथा सुरेंद्र जग्गा ने 26वीं बार रक्तदान किया। इनके अलावा संजीव शर्मा, प्रदीप टिबडेवाल, संदीप मित्तल, अनुभव माहेश्वरी, निलेश मंगल, अजय मल्होत्रा, सुरेश लाहिया, अमर खान, अनिल गर्ग, मनीष बंसल, बालकिशन गर्ग, तनुज जैन तथा महेश बिहाणी द्वारा भी रक्तदान कर इस पुण्य कार्य अपनी आहूति दी। शिविर में 61 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस रक्तदान शिविर में रेडक्रास सोसायटी तथा रोटरी ब्लड बैंक का भी योगदान रहा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की तरफ से क्लब के अध्यक्ष एसपी सिंह, प्रेजीडेंट इलेक्ट महेंद्र सर्राफ, नवीन गुप्ता, महेंद्र बब्बर दिनेश गुप्ता व अरूण शर्मा तथा भारत विकास परिषद् के रीजनल हैड राजकुमार अग्रवाल ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया।B5 IMG-20150503-WA0139 B1 B2 B3 B4

Related posts

Robotics Competition at SRS International School

Metro Plus

विपुल गोयल बने सरकार में उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री

Metro Plus

SRS इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट, Toppers की चमक से रोशन हुआ स्कूल

Metro Plus