Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विजय प्रताप ने जताया कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का दिल से आभार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 23 अक्टूबर:
बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने उन सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार जताया। जिन्होंने दिन-रात एक करके उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर मेहनत की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। जिस प्रकार से बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की जनता ने प्यार और सम्मान उनको दिया। वह उसके कर्जदार हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का कर्जा उनके द्वारा दी गई ताकत का इस्तेमाल उनकी सेवा में और क्षेत्र का विकास करके अदा करूंगा।
इस मौके पर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आम जनता का रूख इस बार बदलाव का था और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का समय अब आ गया है। हरियाणा में चौ० भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और प्रदेश के विकास के नए आयाम लिखने को हम तैयार हैं। विजय प्रताप ने कहा कि पिछले 5 सालों में बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की जनता का जो तिरस्कार हुआ है। उसे भुलाया नहीं जा सकता। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर विकास कार्य कराए जाएंगे। एक नया विजन-नया विधानसभा क्षेत्र आप लोगों के सामने होगा। उन्होंने कहा कि बडख़ल झील जोकि न केवल बडख़ल बल्कि पूरे देश का गौरव है। उसको भरने का कार्य हमारे ही कर कमलों से होगा। क्षेत्र में विकास का नया खाका तैयार किया जाएगा। लोकल बॉडी तैयार कर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। एक बार फिर उन्होंने सहयोग एवं योगदान करने वाले कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के तमाम मतदाताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।



Related posts

जनता जाए भाड़ में, चीफ कमिश्नर की चेतावनी बेअसर! जानिये कैसे?

Metro Plus

फरीदाबाद के ADC और हुडा प्रशासक सहित 18 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, फरीदाबाद के ADC बने महेन्द्रगढ़ के DC

Metro Plus

एक विधवा महिला की देखो कैसे मदद की मिशन जागृति ने?

Metro Plus