Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

लक्की सिंगला ने नए तरीके से बुजुर्गों के बीच मनाया अपना जन्मदिन

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 31 अक्टूबर:
हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष लक्की सिंगला एडवोकेट ने अपना जन्मदिवस हर वर्ष की तरह एक अलग तरीके से मनाया। युवा भाजपा नेता लक्की सिंगला ने अपना जन्मदिन डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद में स्वामी विवेकानंद मूक बधिर व वृद्धआश्रम में जाकर मनाया और उनके साथ काफी समय व्यतीत किया।
इस अवसर पर लक्की ने उनसे उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। इसी के साथ लक्की सिंगला ने वहां पर सभी को फल व मिठाईयां वितरित की और सभी ने लक्की सिंगला को अपना अपार स्नेह व आशीर्वाद दिया।
इस नेक कार्य में उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक हीना माथुर का विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर शशांक जैन एडवोकेट, जितेंद्र मंगला, जय सिंह राणा, राहुल आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Related posts

छठ पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु ही नहीं बल्कि देश के हर क्षेत्र को आस्था के धागे से जोड़ता है: नायब सिंह सैनी

Metro Plus

सूरजकुंड शिल्प मेले में सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने समां बांधा

Metro Plus

जल शक्ति अभियान को लेकर DC यशपाल ने दिए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Metro Plus