Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

एसडीएम ने दी रिलायंश कंपनी के प्रबंधकों को चेतावनी

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 20 जून:
सोहना तथा गौंछी रोड़ पर जमा गंदे पानी की निकासी व टूटी हुई उक्त सड़क को बनवाने की मांग को लेकर आज सैंकड़ों ग्रामीणों व कॉलोनी निवासियों ने एसडीएम फरीदाबाद से मिलकर समस्या का समाधान करवाएं जाने की मांग की। इस अवसर पर एनआईटी क्षेत्र के विधायक नगेन्द्र भड़ाना भी विशेष रूप से मौजूद थे। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम महावीर प्रसाद ने इसके लिए जिम्मेदार रिलायंश कंपनी प्रबंधकों को एक सप्ताह में समस्या का समाधान करवाएं जाने के सख्त आदेश दिए। क्षेत्र के विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने आज सोहना व गौंछी रोड़ पर जगह-जगह भरे हुए गंदे पानी वाली जगहों का मुआयना भी किया। इससे पहले एसडीएम फरीदाबाद भी इस जगह का मुआयना कर चुके है।
इस अवसर पर ग्रामीणों व कॉलोनीवासियों ने टोल टैक्स वसूल रही रिलायंश कंपनी के प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस बार भी एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्या का समाधान नही किया गया तो एक सप्ताह बाद ग्रामीण सामूहिक रूप से पाखल टोल टैक्स पर धरना देंगे व उक्त मार्ग को टोल फ्री कर दिया जाएगा। इस दौरान कंपनी को किसी भी वाहन से टोल टैक्स नही वसूलने दिया जाएगा, इसके लिए पूर्ण रूप से रिलायंश कंपनी प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
गौरतलब है, कि उक्त रोड़ का रख-रखाव रिलायंश कंपनी के जिम्मे है, जिसके बदले उक्त कंपनी इस रोड़ पर पाखल गांव के करीब टोल टैक्स वसूलती है। लगभग 20 दिन पहले क्षेत्र के विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने जिला उपायुक्त अमित अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवग्त करवाया था, जिस पर जिला उपायुक्त ने एसडीएम फरीदाबाद को मामले की जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। रिलायंश कंपनी प्रबंधकों ने उस समय भी एसडीएम को तुरंत कार्यवाही करने का भरोसा दिया था, परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई, जिससे आस-पास के ग्रामीणों व कॉलोनी निवासियों में रोष व्यक्त किया है।
इस अवसर पर वर्तमान निगम पार्षद महेन्द्र सरपंच, बीजेपी डबुआ कॉलोनी मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह, लाला सुरेन्द्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद गजेन्द्र पाल, कमलजीत सिंह, गुरनाम सिंह जुनेजा, वेदराम सरपंच , रघबर प्रधान, नेतराम हवलदार, रामपाल भड़ाना, खड़क सिंह,भारत नंबरदार, भीम शर्मा, मन्नू सिंह, सरजीत प्रधान, बिंदर भड़ाना, धर्मपाल सिंह, लखीचंद, दलबीर , राजबीर भड़ाना, चमन सिंह, जसबीर, रणधीर भड़ाना, आरपी गौतम, हाकिम खान, भूरा खान, राशिद , अख्तर , देवराज, उमेश प्रधान, दीपक पंडित, सुरेश भाटी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।
2

Related posts

Resource Utilization Enhances Productivity & all Stakeholders have equal role & responsibility

Metro Plus

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी: लखन सिंगला

Metro Plus

महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज: लखन सिंगला

Metro Plus