Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जीआरपी पलवल के इंचार्ज राजेन्द्र डागर के संयोजन में रेलवे स्टेशन पर शिविर का आयोजन

नवीन गुप्ता/देशपाल सौरोत
पलवल:
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जादू पुलिस वालों पर भी सिर चढ़कर बोला तथा पुलिस वालों ने आम लोगों के साथ बैठकर जमकर योग किया। राजकीय रेलवे पुलिस पलवल (जीआरपी) के इंचार्ज राजेन्द्र डागर के संयोजन में पलवल के रेलवे स्टेशन पर योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस कर्मचारी व रेलवे स्टाफ के अलावा आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने भी बढ-चढ़कर भाग लिया इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी रही। योग मास्टर रवि आर्य ने शिविर में सभी को योग के गुर सिखाए।
योग शिविर के संयोजक जीआरपी पलवल के इंचार्ज राजेन्द्र डागर ने बताया कि इस शिविर का आयोजन रेलवे के आईजी परमजीत अहलावत व पुलिस अधीक्षक रेलवे मनीषा चौधरी के आदेशानुसार किया गया। शिविर का उद्देश्य योग के माध्यम से लोगों को रोगमुक्त करना व आपस में भाईचारे की भावना को बढाना था। उन्होंने कहा कि सही मायनों में योग आज की जरूरत है तथा पुलिस कर्मचारियों को योग अवश्य करना चाहिए। क्योंकि भाग-दौड़ व तनाव भरी जिंदगी से छुटकारा योग द्वारा ही पाया जा सकता है तथा योग शरीर एवं मन, विचार एवं कर्म तथा मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। योग हमारी जीवनशैली में परिवर्तन लाकर हमें नई स्फूर्ति प्रदान करता है।
कार्यक्रम में रेल वार्डन राजेन्द्र शर्मा के अलावा समाजसेवी गुल्लू दहिया, योगेश तेवतिया, लेखराज तेवतिया, मास्टर बृजलाल, नफेसिंह आदि भी मुख्यरूप से मौजूद थे।

Related posts

समाजसेवी अजय यादव ने जिला प्रशासन को सौंपी दो एम्बुलेंस

Metro Plus

विधायक राजेश नागर ने सोसाइटी एक्ट में सुझाव प्रक्रिया के लिए जारी किया मेल आईडी व व्हाट्सएप नंबर

Metro Plus

भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़े : डॉ० तंवर

Metro Plus