Metro Plus News
दिल्लीराजनीतिहरियाणा

चंडीगढ़ से दिल्ली तक के सभी टोल प्लाजा किसान आंदोलन के चलते फ्री हुए।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
चंडीगढ़, 12 दिसंबर:
केंद्र सरकार से बातचीत ना बनने के बाद जहां एक तरफ किसानों ने दिल्ली-जयपुर और दिल्ली/आगरा हाईवे को 12 दिसंबर से बंद करने का ऐलान किया है तो वहीं दूसरी तरफ किसानों ने देशभर के सभी टोल नाकों को भी टोल फ्री करने का एलान किया है।
किसान संगठनों ने केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए देशभर के सभी टोल प्लाजा 12 दिसंबर को फ्री करने का ऐलान किया है। किसान संगठन इसके जरिए सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं। देशभर में यदि सभी टोल प्लाजा 1 दिन के लिए भी फ्री रहते हैं तो इससे करोड़ों रुपए का नुकसान होता है। किसानों ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए यही आर्थिक मोर्चेबंदी का प्लान बनाया है।
वहीं 14 दिसंबर से जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी और डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के दफ्तर घेरने का भी प्लान बनाया है। इस पूरी रणनीति का मकसद है कि केंद्र सरकार किसानों की तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांगों को जल्द से जल्द मान ले।

Related posts

मूलभुत जन-समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में सड़कों पर हुआ जोरदार विरोध प्रदर्शन।

Metro Plus

Dynasty International के छात्रों ने वार्षिकोत्सव में दिखाए अपने जलवे

Metro Plus

फरीदाबाद में रजिस्ट्रियां होंगी शुरू, अनाधिकृत जोन में किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं!

Metro Plus