Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद पुलिस में कार्यरत 24 SPO बर्खास्त, दिखाया पुलिस फोर्स से बाहर का रास्ता!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 19 अप्रैल
: लंबे समय से गैर/हाजिर रहने और पुलिस ड्यूटी के दौरान अनियमितताएं बरतने वाले 24 SPO को पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्पित जैन के आदेश पर बर्खास्त कर दिया गया है।
बर्खास्त किए गए एसपीओ फरीदाबाद के विभिन्न थानों में तैनात थे और काफी समय से गैर-हाजिर चल रहे थे।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ड्यूटी में तैनात कर्मचारी अनुशासन से बाधित होते हैं और उन्हें उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार ही उन्हें कार्य करना होता है। परंतु कुछ कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतते हैं और लंबे समय तक गैर-हाजिर रहते हैं।
पुलिस उपायुक्त ने इन आदेशों के माध्यम से जिले में कार्यरत सभी पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी का अनुशासन में रहकर निर्वाहन करने का संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाता है और आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाती है।
उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी अनुशासन की अवहेलना न करें और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करके समाज में शांति व्यवस्था स्थापित करने में अपना सहयोग दें।

Related posts

कोरोना के मद्देनजर IMA फरीदाबाद ने सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता को दिए 175 पल्स ऑक्सीमीटर

Metro Plus

माता पिता की सेवा करने से अपार सुख प्राप्त होता है: दीपक यादव

Metro Plus

डीसी मॉडल स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर गोष्ठी का आयोजन किया गया

Metro Plus