Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

आखिर क्यों मकान मालिकों को जिला उपायुक्त द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे, देखे?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 22 जुलाई:
जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि मानसून सक्रिय हो जाने के कारण मच्छर भी पनपने लगते है। परिणाम स्वरूप अनेक बीमारी भी दस्तक दे देती है। इन्हीं बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग जिला भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मच्छरों के पनपने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू रोधी माह के तहत लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है है। पूरे जिले के घरों का सर्वे का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अब तक पाए गए लारवा के आंकड़ों के अनुसार शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक लोग लापरवाही बरत रहे है।
उपायुक्त यशपाल ने बताया कि लारवा पाए जाने पर संबंधित मकान मालिकों को नोटिस भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डेंगू व चिकनगुनिया फैलाने वाला एडीज मच्छर दिन में काटता है व रूके हुए साफ पानी में ही पनपता है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए जरूरी है कि नागरिक सप्ताह में एक दिन अपने घर में सूखा दिवस मनाए तथा पानी के सभी बर्तनों, कूलर, टंकी, गमले आदि को खाली करके सुखाएं, क्योंकि बीमारी फैलाने वाला मच्छर इन्हीं स्थानों पर जमा हुए पानी में पनपता है।
डेंगू के लक्षण:-
उपायुक्त यशपाल ने बताया कि अचानक तेज बुखार का होना, तेज सिरदर्द होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के नीचे दर्द होना आदि डेंगू के लक्षण है।
चिकनगुनिया के लक्षण:-
उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जोड़ों में दर्द व सूजन होना, कंपकंपी व ठंड के साथ बुखार व सिर में दर्द होना आदि चिगनगुनिया के लक्षणों में शामिल है।
लक्षण मिलने पर तुरंत अस्पताल जाकर करवाएं जांच:-
जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने सभी जिला वासियों से अपील की कि उपरोक्त में से कोई भी लक्षण होने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र में रक्त की जांच करवाएं। चिकित्सकों की सलाह से ही दवा खाएं। डेंगू व चिकनगुनिया की जांच स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है। मच्छर जनित बीमारियों की जानकारी, सुझाव, शिकायत बचाव व सुविधाओं का लाभ लेने के लिए नागरिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी या जिला मलेरिया अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

कांग्रेस विभाजन की राजनीति करते-करते बिखराव की राह पर: ओम प्रकाश धनखड़

Metro Plus

फोर्टिस हॉस्पिटल ने लिया नदी अभियान में सहयोग का संकल्प

Metro Plus

वर्तमान समय उद्योग जगत के लिये अपनी छवि को और अधिक बेहतर बनाने का है: डा० अमिया चंद्रा

Metro Plus