Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कौशिक बंधुओं ने अपनी नियुक्तियों के लिए सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,18 अगस्त: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य पूर्व विधायक आनन्द कौशिक एवं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक ने अपनी नियुक्तियों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का धन्यवाद किया है। इन दोनो ने कल सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित निवास स्थान 10 जनपथ पर पहुंचकर श्रीमती गांधी का अपनी नियुक्तियों के लिए आभार व्यक्त किया।
नव-नियुक्त प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक ने अपनी नियुक्तियों के लिए श्रीमती सोनिया गांधी के अतिरिक्त, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन द्विवेदी, प्रदेश प्रभारी शकील अहमद, सह-प्रभारी आशा कुमारी तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर का भी धन्यवाद किया हैं। श्री कौशिक ने कहा कि डा.अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं मे नई आशा का संचार हुआ हैं, और वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने में कोई कसर नही छोडेंगे। उन्होने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी सच्चे सिपाही हैं और अपनी नई जिम्मेवारियोंं का निर्वहन सच्ची लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।
श्री कौशिक ने कहा कि बीजेपी के ढोल की पोल खुल चुकी हैं। इस पार्टी का चाल चरित्र चेहरा लोगो के सामने आ चुका हैं। बीजेपी को सत्ता मे लाकर लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहें हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजूट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे और बीजेपी की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेंगे। श्री कौशिक ने कहा कि जनता को अब यह भरोसा हो चुका हैं कि समाज के सभी वर्गाे के हित कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही सुरक्षित है।

DSC_5727 copy------------

Related posts

लखन सिंगला ढोल-नगाड़ों के साथ जनसभा कर स्वागत करेंगे परिवर्तन यात्रा का

Metro Plus

हुडा मार्किट के प्रधान का बेटा नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार।

Metro Plus

गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करें, हमेशा सीट बेल्ट लगाए: जितेंद्र यादव

Metro Plus