Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

यूपीएससी परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए: डा० अमित अग्रवाल

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 21 अगस्त: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी),नई दिल्ली द्वारा आगामी 23 अगस्त, 2015 को जिला में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विसिज प्रीलीमिनरी परीक्षा-2015 को सुचारू रूप में सम्पन्न करवाने तथा परीक्षा से सम्बन्धित सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ० अमित कुमार अग्रवाल ने आज यहां अपने कार्यालय के सभाकक्ष में सम्बन्धित केन्द्र अधीक्षकों तथा जिला के सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक को सम्बोधित करते हुए डीसी ने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी देश की सर्वोच्च परीक्षा को पूरी मेहनत और लगन से सम्पन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डा० अमित ने कहा कि सभी केन्द्र सुपरिंटेंडेंट अपने-अपने केन्द्रों में फर्नीचर, लाईट, पानी, पंखा, कमरे तथा सीटिंग प्लान आदि की पूर्ण व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि एक केन्द्र पर कम से कम 25 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे ताकि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न आने पाए।
डीसीने सभी केन्द्र अधिक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने केन्द्रों पर साउण्ड सिस्टम को अच्छी तरह चैक कर लें ताकि परीक्षा के दिन आवश्यक अनाउंसमेंट करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि माईक से सभी परीक्षार्थियों को निर्देश परीक्षा पूर्व दें तथा 20 मिनिट पहले उन्हें प्रवेश कराएं। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 10 मिनट बाद किसी भी परिक्षार्थी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। डीसी ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान मोबाईल फोन, पेजर, इलैक्ट्रोनिक वाच, कैलक्यूलेटर तथा किसी भी प्रकार का कम्यूनिकेशन सिस्टम लाना व उपयोग करना वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक असिस्टैंट सुपरवाईजर की नियुक्ति भी की गई है। बैठक में फरीदाबाद के एसडीएम महाबीर प्रसाद, नगर निगम के संयुक्तायुक्त नरहरि सिंह बांगड़ व राजेश कुमार, डीसीपी सैन्ट्रल राजेश दुग्गल, परीक्षा के नोडल अधिकारी के रूप में जिला राजस्व अधिकारी कुलबीर सिंह ढ़ाका, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेन्द्र चौहान तथा को-ऑपरेटिव बैंक की लघु सचिवालय सैक्टर-12 शाखा के प्रबन्धक एसएन कौशिक सहित जिला के कई अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित थे।

DSC01292

Related posts

Rtn. Satish Gosain ने Thalassaemia ग्रस्त बच्चों के साथ खुशी बांटकर मनाया अपना जन्मदिन

Metro Plus

Haryana Transport Minister, Mr. Krishan Lal Panwar addressing a press conference at Chandigarh

Metro Plus

ग्रेटर फरीदाबाद की ओमेक्स हाइट्स सोसायटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Metro Plus