Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

कोरोना के मद्देनजर IMA फरीदाबाद ने सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता को दिए 175 पल्स ऑक्सीमीटर


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फ़रीदाबाद, 11 दिसम्बर
: जैसे कि संभावनाएं जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है, इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से पूरी तैयारियां कर रहा है। फरीदाबाद IMA स्वास्थ्य विभाग के साथ शुरू से ही कंधे से कंधा मिलाकर से ही काम करता आ रहा है। पाली के CHC में भी ऑक्सीजन पाइपिंग और ऑक्सीजन पॉइंट्स का काम IMA के सहयोग से ही कराया गया है जिसका उदघाटन मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही किया जाएगा। इसी कड़ी में बढ़ते कोरोना के मद्देनजर IMA फरीदाबाद ने सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता को फिलहाल 175 पल्स ऑक्सीमीटर दिए हैं।
IMA के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश अरोड़ा ने बताया कि फरीदाबाद IMA की डॉ. नीता दबई और डॉ. अरुणा कुंडू के सहयोग से जो राशि अमेरिका की आशिता सचदेवा से प्राप्त हुई थी, उसको केवल कोरोना से संबंधित कार्यों में ही उपयोग किया जा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता ने IMA के इस सहयोग के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद किया और उनकी सेवाओं को सराहा। उन्होंने कहा कि जब भी हमने कभी भी किसी भी कार्य के लिए IMA से सहयोग मांगा है तो हमें कभी भी निराशा नहीं मिली है। डॉ. हरजिंदर, डॉ. अजय कपूर और डॉ. राजीव जैन भी इस मौके पर मौजूद थे।
IMA की प्रदेश अध्यक्ष
डॉ. पुनीता हसीजा ने सीडीएस बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों के आकस्मिक निधन पर पूरी IMA तरफ से अफसोस जताया और भगवान से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति मिले। इस हादसे से देश को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। हम सभी उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


Related posts

सीमा जैन ने लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर ज्ञापन सौंपा

Metro Plus

अभिभावक एकता मंच ने मांगपत्र को लेकर कृष्णपाल गुर्जर, सीपीएस सीमा त्रिखा व विधायक विपुल गोयल मूलचंद शर्मा से जवाबतलबी की

Metro Plus

मूलचंद शर्मा ने आखिर क्यों बोला कि कांग्रेस पार्टी की दुकान बंद हो चुकी है?

Metro Plus