Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

उपायुक्त जितेन्द्र यादव की धर्मपत्नी अंजू यादव ने क्यों रखा सिर पर मटका! देखें?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 5 अप्रैल:
फरीदाबाद खेल परिसर सैक्टर-12 के प्रांगण में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव की धर्मपत्नी अंजू यादव ने मुख्य अतिथि के तौर शिरकत की।
इस मौके पर अंजू यादव ने महिला मटका रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता दो भागों में की गई। ग्रामीण आंचल में ब्लॉक स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता जिसमें 18 से 26 वर्ष की उम्र की लड़कियां 400 मीटर रेस, 300 मीटर रेस, साईकिल रेस 26 साल की उम्र से ऊपर की महिलाओं की रेस में मटका रेस, आलू चम्मच रेस 100 मीटर रेस का आयोजन किया गया।
ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली प्रतिभागी महिलाओं को प्रथम 2100/- रूपए, द्वितीय 1100/-रूपए और तृतीय स्थान पर आने वाली महिला प्रतिभागी को 750/-रूपय का ईनाम दिया गया।
ब्लॉक स्तर पर जो भी महिला पहला, दूसरा व तीसरा प्राप्त करती हैं उनको जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में इनाम राशि के रूप में 4100/- रूपए 3100/-रूपए और 2100/-रूपए दिए जाते हैं। जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में हर खेल में कम से कम 18 प्रतिभागी शामिल होते है। इन खेलों में सबसे पहले 300 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, आलू चम्मच रेस, साईकिल रेस, मटका रेस, 100 मीटर रेस इत्यादि खेल प्रतियोगिता कराई गई। 300 मीटर रेस में पहला स्थान मोनिका, द्वितीय स्थान गांव नचौली की सविता नागर, तीसरा स्थान बल्लभगढ़ की मोनिका ने जीता। 400 मीटर की रेस में पहला स्थान बल्लभगढ़ की रीता, दूसरा स्थान मुकेश कॉलोनी की काजल शर्मा, तीसरा स्थान आंचल ने प्राप्त किया। आलू चम्मच रेस में पहला स्थान गीता, द्वितीय स्थान मधु और तीसरा स्थान अनुषा ने हासिल किया।
मटका रेस में पहला स्थान गांव चंदावली की कविता, द्वितीय स्थान तिलपत की ललिता और तृतीय स्थान गांव भाखड़ी की सीमा ने प्राप्त किया।
इसी क्रम में 100 मीटर रेस में पहला स्थान भारती, द्वितीय स्थान पर्वतीय कॉलोनी की सुमित्रा, तृतीय स्थान पूजा ने हासिल किया अन्य सभी महिला प्रतिभागियों को प्रोत्साहन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मीनाक्षी डीपीओ सुशील सिंह, अनीता गाबा, मंजू शर्मा, पंकज यादव इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



Related posts

एडवांस्ड इंस्टीटयूट में स्कॉउट एवं गाइड शिविर का आयोजन

Metro Plus

रोटरी के डिस्ट्रिक गवर्नर विनय भाटिया ने कहा, बच्चे अपनी प्रतिभा को पहचान समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे

Metro Plus

रोटरी ब्लड बैंक में लगाया गया रक्तदान शिविर

Metro Plus