Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को फरीदाबाद पहुंचकर अमृता अस्पताल का करेंगे उद्वघाटन!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 29 जुलाई:
अगस्त माह में अमृता अस्पताल के उद्वघाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर उपायुक्त जितेंद्र यादव ने अधिकारियों के मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने वीवीआईपी रूट, हैलीपैड, सामान्य पार्किंग व वीवीआईपी पार्किंग का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उपायुक्त जितेंद्र यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को अमृता अस्पताल का उद्वघाटन करेंगे। यह देश के बड़े अस्पतालों में शामिल है और क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात मिलने जा रही रही है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई वीआईपी व वीवीआईपी भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ऐसे में अमृता अस्पताल जाने वाली सभी सड़कों व आस-पास के कार्यों को गंभीरता से साथ सभी विभागों को समय पर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि बडख़ल चौक से निरीक्षण करते हुए चौक के सौंदर्यीकरण के लिए एचएसवीपी, एफएमडीए, एमसीएफ व एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि मुख्य सड़क की ग्रीन बैल्ट में कुछ लोगों ने अवैध रूप से रास्ते बना रखे हैं ऐसे में एसएचवीपी अधिकारी तुरंत इन रास्तों को बंद कराएं। इसके साथ ही उन्होंने सड़क पर लगी सब्जी मंडी को जल्द से जल्द शिफ्ट करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सड़क निर्माण कार्य, पौधरोपण और हैलीपैड के लिए अलग-अलग साईटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव, एसडीएम परमजीत चहल, सीटीएम नसीब सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

अग्रवाल समिति ने किया जोड़ों के दर्द पर जागरूकता सेमिनार एवं चेकअप शिविर का आयोजन

Metro Plus

DC यशपाल यादव ने देखो कोरोना से निपटने के लिए क्या किया!

Metro Plus

मंत्री समर्थक टीपू बंसल और डिम्पल की ही थी टैंकर में पकड़ी गई अवैध शराब की 900 पेटियां, हुआ खुलासा!

Metro Plus