Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जिला प्रशासन द्वारा कब तक स्कूलों को बंद रखने की सलाह दी गई? देखें।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 23 सितंबर:
जिला मजिस्ट्रेट व जिला आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के चेयरमैन विक्रम ने 23 सितंबर को मौसम विभाग द्वारा भारी बरसात की आशंका के मद्देनजर जिले के सभी कॉपोरेट कार्यालय व प्राइवेट संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
जिला मजिस्ट्रेट ने अपनी एडवाइजरी में सभी प्राइवेट कॉर्पोरेट संस्थानों को सलाह दी है कि वह 23 सितंबर को अपने कर्मचारियों को (वर्क फ्रॉम होम) घर से ही कार्य करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि इससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम रहेगा और प्रशासन की विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा सड़कों व ड्रेनेज की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा सकेगा। इसके साथ ही जिला मजिस्ट्रेट ने सभी शिक्षण संस्थानों, स्कूल व कॉलेजों को भी जनहित में 23 सितंबर को बंद रखने की सलाह दी है।

Related posts

विधायक नागेंद्र भड़ाना ने अपने क्षेत्र के नालों की साफ-सफाई कार्य की शुरुआत कराई

Metro Plus

विद्यासागर स्कूल द्वारा 24-24 विद्यार्थियों को लाखों की स्कॉलरशिप देना गौरव की बात: मुक्ता अग्रवाल

Metro Plus

विपुल गोयल हुए ओर मजबूत, जजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन!

Metro Plus