Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

उपायुक्त ने की रैडक्रास सोसायटी की वैबसाइट लांच

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद,18 सितम्बर:
जिला रैडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने आज यहां अपने कार्यालय के सभाकक्ष में सोसायटी की वैबसाइट www.redcrossfaridabad.com लांच की। उपायुक्त ने बताया कि इस वैबसाइट पर जिला रैडक्रास सोसायटी से सम्बन्धित हर प्रकार की जन-कल्याणकारी गतिविधियों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। इस पर जाकर स्वैच्छिक रक्तदाता सूचि, पोर्टल, रक्त की ग्रुप वाइज उपलब्धता सहित अन्य सभी सुविधाओं की जानकारी हासिल की जा सकेगी।
इस अवसर पर जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव डीआर शर्मा, सह-सचिव बीबी. कथूरिया व गौरव रामकरण, सहायक जितिन शर्मा, अक्षय ऊर्जा योजना के प्रोजैक्ट अधिकारी पीसी शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विपिन गुप्ता, फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव कर्नल शैलेन्द्र कपूर, रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर मंगला, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कार के प्रधान गोपाल कुकरेजा, चार्टर प्रधान दिनेश रघुवंशी, सचिव अजय अद्लखा, संयुक्त सचिव संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रशांत गोयल, सदस्य प्रवीन मंगला, शांतिप्रकाश गुप्ता, संदीप सिंघल, धर्म बरेजा, लव विज, सुनील गुप्ता तथा नरेश गोयल सहित कई अन्य समाजसेवी,अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।DSC05170

DSC05183

DSC05185

Related posts

हरियाणा पर्यटन विभाग ने स्कॉच मैरिट अवार्ड, 2015 प्राप्त किया: सुमिता मिश्रा

Metro Plus

छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों भाईयो अंकुश एवं अशोक देवांगन की लाजवाब कलाकृतियों से भी जाना जायेगा इस बार सुरजकुंड क्राफ्ट मेला

Metro Plus

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक, एक दिसंबर से होगी स्टॉल आवंटन प्रक्रिया प्रारंभ।

Metro Plus