Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

दिल्ली स्कॉलर्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीवाली रौनक महोत्सव

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
ग्रेटर फरीदाबाद, 16 अक्टूबर:
दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-88, में दीवाली मेले का आयोजन किया गया जिसे रौनक महोत्सव का नाम दिया गया। इस मेले में विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने विभिन्न स्टालों के माध्यम से स्वादिष्ट व्यंजनों, माइंड गेम, श्रृंगार आभूषण आदि को मेले का आधार बनाया। मेले के विशेष आकर्षणों में बंचारी के ढोल, कठपुतली, घुड़सवारी, ऊँट सवारी व नन्हें – मुन्ने बच्चों के लिए झूले आदि थे। मेले में लगभग पांच हजार दर्शक आये। मेले में आने वाले सभी दर्शकों ने मेले की प्रशंसा की। मेले का उद्वघाटन विद्यालय के चेयरमैन टीएस दलाल ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रयास दलाल, प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता सिंह, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता कक्कड़ व अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। मेले के अंत में चेयरमैन टीएस दलाल ने कहा कि इस प्रकार के मेले के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य लोगों को एकता व भाईचारे और साथ ही बिना पटाखों के दिवाली मनाकर प्रकृति की रक्षा करने का संदेश देना भी है।

Related posts

समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को लेकर रक्तदान शिविर लगा मनाया गया राज्यपाल का जन्मदिवस।

Metro Plus

DAV शताब्दी कॉलेज के छात्रों द्वारा मतदाता रैली का आयोजन

Metro Plus

मानव जनहित एकता परिषद द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल व कॉपियां वितरित की गई

Metro Plus