Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बिना डिग्री डॉक्टर बना कंपाउंडर कर रहा था 15 सालों से लोगों का इलाज, पुलिस ने धर दबोचा!


स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने छापामारी कर किया फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार!
आरोपी कंपाउंडर का काम सीख पिछले 15 साल से चला रहा था क्लीनिक!
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 10 नवंबर:
DCP सेन्ट्रल मुकेश मल्होत्रा द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-15A इंचार्ज प्रदीप कुमार की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रमोद कुमार है। आरोपी सेक्टर 15A का रहने वाला है। आरोपी ने गुप्ता क्लीनिक हेल्थ सेंटर के नाम से क्लीनिक खोल रखा है। आरोपी के खिलाफ CM विंडो दरखास्त पर एक टीम बनाई गई जिसमें डा० मान सिंह ASMO, SDH Ballabgarh, Dr. रामनिवास MO CHC कौराली, डा० तरुण शर्मा डेन्टल सर्जन FRV 2 सेक्टर-3 फरीदाबाद की टीम के साथ थाना पुलिस टीम शामिल थी। इस टीम ने गुप्ता क्लीनिक हेल्थ सेंटर पर जाकर प्रमोद कुमार से क्लीनिक संबंधी दस्तावेज मांगे तो आरोपी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इस पर मेडिकल टीम ने पुलिस टीम की सहायता से मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ सिविल सर्जन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से मौके पर 2 B.P. Appratus, 2 Stethosope, 2 Forcap, 1 Therometer, 1 Nebulises और इसके अलावा Gupta Clinic के लैटर पैड, Allopathic Medicine list , 2 Balance of Rs . Register . 2 Medicine Bill of Bansal Medicare Agencies (Dabua Colony NIT Faridabad ) 3 Medicine bill from LUV Pharma , 3 used syringe, 84 3ml fresh syring . Phone pay machine scanner , Lluv pharma detailed bill बरामद किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी पिछले 15 साल से क्लीनिक चला रहा है। आरोपी ने कंपाउंडर का काम सीखा था उसके बाद अपना क्लीनिक चला रहा था। आरोपी के खिलाफ थान सैन्ट्रल में मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

भाजपा सरकार की कहनी और कथनी में है फर्क :कृष्ण अत्री

Metro Plus

घर-घर जाकर जरूरतमंदों को राशन बांटने का काम कर रहे हैं विजय प्रताप

Metro Plus

Rotary Club of Faridabad Cosmopolitan ने किया हैल्थ चैक-अप कैंप का आयोजन

Metro Plus