Metro Plus News
फरीदाबाद

महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया
सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 21 सितंबर:
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गांधी कालोनी में सार्वजनिक गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस दौरान महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा रक्तदान शिविर व हदय रोग जांच शिविर मैट्रो अस्पताल के सहयोग के द्वारा किया गया। इस शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है।
इस मौके पर रक्तदान शिविर मे मुख्य संस्दीय सचिव सीमा त्रिखा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया, और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी किया। मुख्य संस्दीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा की इंसान को रक्तदान करना चाहिए। क्योंकिरक्तदान महादान है।
रक्तदान शिविर में लोगों ने व मंडल के कार्यकर्ताओंं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महाराष्ट्र मित्र मंडल के प्रधान राजेंद्र पंचाल ने शिविर मे रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया। मैट्रो अस्पताल के सहयोग से लगाए गए हदय रोग जांच शिविर में भी लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। अंत में संस्था की और से मैट्रो अस्पताल व बीके अस्पताल के कार्यक्रर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
IMG_5601

101_0640

Related posts

फौगाट पब्लिक स्कूल बना वॉलीबाल चैम्पियन

Metro Plus

B.K. High School के चमकते सितारों ने बोर्ड परीक्षा में सफलता पर निकाली रैली

Metro Plus

CBSE में उत्कृष्ट परिणाम ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए फरीदाबाद मॉडल स्कूल के नाम को चार चांद लगाए।

Metro Plus