Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जोशीमठ आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री वाहन को झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद से किया रवाना

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 9 फरवरी:
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के सैक्टर-15 से उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-स्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा कभी बताकर नहीं आती, इससे निपटने के लिए आमजन को सदैव तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा आपदा की स्थिति में हर समय मदद के लिए तैयार रहता है। प्रदेश सरकार द्वारा जब भी किसी देश या प्रदेश पर आपदा आई, उसका आपसी सहयोग देकर एकजुटता दिखाते हुए सामना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आपदा का समय संकट का समय होता है, ऐसे में सूझबूझ के साथ काम करने की आवश्यकता होती है। हमे संकट काल की परिस्थितियों को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा जरूरत का समान दान स्वरूप देना चाहिए। मानवता के नाते जरूरतमंद की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है।
इस अवसर पर बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव के विधायक राजेश नागर, कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के डॉयरेक्टर भारत शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Related posts

DM की चेतावनी, शादी समारोह व कार्यक्रमों में ज्यादा लोग इकट्ठे न हों, वरना होगी FIR

Metro Plus

श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: अमर बंसल छाडिय़ा

Metro Plus

DLF Industries एसोसिएशन व NSIC के बीच टैक्रोलोजी सैन्टर बनाने को लेकर हुए MOU पर हस्ताक्षर

Metro Plus