Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब जोन-10 द्वारा संतों के गुरूद्वारे में रक्तदान शिविर का आयोजन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 2 जुलाई:
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन तथा रोटरी जोन-10 द्वारा रोटरी वर्ष की शुरूआत में आज एनएच-1 स्थित संतों के गुरूद्वारे में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी वर्गो के लोगों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान कर इस महान कार्य में अपनी आहूति दी। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन, आस्था, अमेटी, अरावली तथा रोटरी एनआईटी के संयुक्त प्रयासों से लगाए गए इस रक्तदान शिविर में करीब 78 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में विभिन्न रोटरी क्लबों के रोटेरियनंस महेंद्र सर्राफ, नीरज भूटानी, गुरनाम सिंह विरदी, रोहन महतानी, बीआर भाटिया, विनय भाटिया, नवीन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, महेंद्र बब्बर, हरीश मितल, सतीश गुप्ता, अरूण शर्मा, संजय भाटिया, विकास गरोडिय़ा, प्रशांत गर्ग, जेके कलसी, योगेश अग्रवाल आदि की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, हरीश मितल, सतीश गुप्ता व बीआर भाटिया आदि ने स्वयं भी रक्तदान कर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विभिन्न रोटरी क्लबों के प्रधानों ने बताया कि रक्तदान शिविर लगाने का उद्ेश्य रक्त की एक-एक बूंद एकत्रित कर उनको जरूरतमंदों तक पहुँचाना है।IMG-20150701-WA0064

20150701_115050

IMG-20150701-WA0041

IMG-20150701-WA0057

IMG-20150701-WA0058

IMG-20150701-WA0062

Related posts

रोटरी क्लब संस्कार द्वारा सेक्टर-16 में Rain Water Harvasting System का निर्माण कार्य आरम्भ

Metro Plus

DAV शताब्दी कॉलेज के छात्रों द्वारा मतदाता रैली का आयोजन

Metro Plus

निजी स्कूलों की फीस को नियंत्रित करने का नहीं है नियम नहीं है सरकार के पास!

Metro Plus