Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

CM फ्लाइंग ने मारी BK अस्पताल में रेड तो मिला गड़बड़झाला! देखें क्या?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 10 जुलाई: BK हॉस्पिटल में चल रही गड़बड़ी
को लेकर CM फ़्लाइंग की एक टीम ने बीती रात हॉस्पिटल में जाकर चैकिंग की तो कई गड़बड़ी सामने आईं।
CM फ्लाइंग के DSP राजेश चेची के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि BK अस्पताल में रात के समय पूरा स्टाफ हाजिर नही रहता है व अन्य भी काफी कमियों के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इस सूचना के आधार पर DSP राजेश कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर जगदीश, सब-इंस्पेक्टर सतबीर व हेड कॉन्स्टेबल ब्रजेश कुमार द्वारा ETO सहदेव प्रसाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ BK अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान रात्रि ड्यूटी में कुल 3 डॉक्टरों की ड्यूटी पाई गई जो एमरजेंसी, छोटे बच्चों के वार्ड व मेटरनिटी वार्ड में डयूटी पर पाए गए। निरीक्षण पर कुल 32 कर्मचारी/अधिकारी तैनात पाये गए। इन सभी की रात्री ड्यूटी रोस्टर अनुसार लगानी पाई गई, लेकिन ड्यूटी रोस्टर में बहुत कटिंग की हुई थी। इसके अतिरिक्त कुछ मशीनें ऐसी पाई गई जिन्हें प्रयोग में ही नही लाया जा रहा था। आमजन के लिए पंखे आदि की सुविधा ठीक नहीं पाई गई। फाल्स सीलिंग जो अभी कुछ समय पूर्व ही बनाई गई थी, टूटी मिली। इस सबकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

Related posts

हरियाणा में MLA बनो और सरकारी दामाद की तरह मौज लो! जानों कैसे?

Metro Plus

प्रदुषण फैला रही कंपनियों पर कसा जाएगा शिकंजा, DC ने किए आदेश जारी।

Metro Plus

CEO शिखा ने एसआईआर अभियान का किया निरीक्षण, मतदाताओं से प्रपत्र जमा कराने की अपील

Metro Plus