Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

एमएएफ ने सेक्टर 6 व 7 के डिवाडिंग रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान

सेक्टर 6 व 7 के डिवाडिंग रोड़ बनेगी मॉडल रोड़
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 30 सितंबर:
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सेक्टर-6 के उद्योग प्रबंधकों ने एक भव्य स्वच्छता अभियान का शुभारंभ सेक्टर 6 व 7 के डिवाडिंग रोड से किया। इस स्वच्छता अभियान में डिप्टी लेबर कमिश्नर अजयपाल डूड्डी व असिस्टेंट लेबर कमिश्नर हरीश शर्मा सहित सैकड़ों उद्योग प्रबंधकों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस अभियान में बड़ी मात्रा में झाड़ू तथा कचरा उठाने के लिए थैलों की व्यवस्था की गई थी। आज बड़ी संख्या में उद्योग प्रबंधकों ने एकत्रित होकर अपनी फैक्ट्री के कर्मचारियों को साथ लेकर पूरे क्षेत्र की सफाई की व कूड़ा थैलों में भरकर कूड़ादान में डलवाया।
मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान नरेश वर्मा ने बताया हमारा उद्देश्य सैक्टर-6 इंडस्ट्रियल एरिये को एक आदर्श सैक्टर बनाकर एक मिसाल फरीदाबादवासियों को दिखानी है कि किस प्रकार स्वयं ही स्वच्छता, सफाई व हरियाली विकसित करने का कार्य किया जा सकता है। श्री वर्मा के मुताबिक उनकी एसोसिएशन ये संदेश अपने सभी एसोसिएशन के मेम्बरों तक पहुंचाएंगी तथा उन्हें इस कार्य के लिए प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर बोनी पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी एवं एमएएफ के वरिष्ठ उप-प्रधान राज भाटिया ने कहा हमारा प्रयास रहेगा कि जिस प्रकार हम अपने उद्योगों को चलाने के लिए प्रयासरत रहते है वैसा ही हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा हम अपने वातावरण को स्वच्छ व सुन्दर बनाना। उद्योगपति नवनीत गुम्बर व जितेन्द्र अग्रवाल ग्रीन रोड़ व स्वच्छता अभियान में विशेष मार्गदर्शन कर रहे है।
गौरतलब रहे कि गत् दिनों उद्योग प्रबंधकों की एक बैठक का आयोजन सिट्ज टेक्नोलोजी के सभागार में किया गया था जिसमें विधायक विपुल गोयल ने बैठक को संबोधित किया था। बैठक में उद्योग प्रबंधको ने निश्चय किया था कि वे स्वयं ही सारे सैक्टर का सौंदर्यकरण, हरियाली व अपने-अपने फैक्ट्रियों के बाहर टाईल्स व सड़क के किनारे की फिनिशिंग अपने खर्च पर करेंगे और यह बात उन्होंने सच साबित कर दिखाई। उद्योग प्रबंधकों ने 6 व 7 के डिवाडिंग रोड़ से अपनी फैक्ट्रियों के आगे टाईल्स सड़क के किनारे विकसित कर दी है और हरियाली के लिए विधायक विपुल गोयल ने अपनी संस्था की तरफ से इस कार्य के लिए सैकड़ों पेड़ दिए।
इस स्वच्छता अभियान की शुरुआत और समापन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के कार्यालय सचिव जीबी नैलवाल ने सभी लोगों से वन्दे मातरम व भारत माता के उद्घोष से की।
इस स्वच्छता अभियान के विशेष सहभागी रहे उद्योग प्रबंधक संजय शर्मा टालब्रोस, रोहित भल्ला, सीएल जैन, श्री गिल, मनीष, डीके शर्मा, सुनील गुलाटी, खेतान, ऋषि नागपाल व सैकड़ों कर्मचारियों व उद्योग प्रबंधकों ने भाग लिया।

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

Related posts

हरियाणा में चल रहे हैं चार हजार फर्जी स्कूल, सरकार कर रही है हाईकोर्ट को गुमराह

Metro Plus

लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड ने गरीब महिलाओं के लिए किया सिलाई सेंटर का शुभारंभ

Metro Plus

कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं चेयरमैन धनेश अदलखा और उनके सहयोगी! जाने क्यों?

Metro Plus