Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रक्तदाता एक सच्चे हीरो के समान होता है: डीआर शर्मा

रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद,1 अक्तूबर:
रक्तदान-महादान है और रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है क्योंकि आवश्यकता पडऩे पर किसी भी बीमार अथवा घायल अवस्था वाले जोखिम भरे अनमोल मानव जीवन की रक्षा केवल रक्त चढ़ाकर ही की जा सकती है। यह उद्गार जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव डीआर शर्मा ने आज विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय केएल मेहता दयानन्द महिला महाविद्यालय के प्रागंण में सोसायटी द्वारा रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का बतौर मुख्य अतिथि शुभारम्भ करने के उपरान्त रक्तदाताओं तथा कॉलेज की छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रकट किए। शिविर में कुल 58 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
रैडक्रास सचिव डीआर शर्मा ने कहा कि रक्तदाता सही मायनों में एक सच्चे हीरो के समान होता है। उसे रक्तदान करते समय यह भी नही मालूम होता कि उसके द्वारा दान में दी जा रही रक्त की अनमोल बूंदे न जाने किस जरूरतमंद इंसान के जीवन को बचाने में कारगर व सहायक सिद्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान करके पुण्य का भागी बनना चाहिए। रक्तदान करने से रक्तदाता को किसी प्रकार की हानि अथवा कमजोरी महसूस नही होती है बल्कि शरीर से दान में दिए गए रक्त की पूर्ति अगले 24 घंटों के अंतराल में ही प्राकृतिक प्रक्रिया के फलस्वरूप स्वत: हो जाती है। शर्मा ने इस रक्तदान शिविर में सहयोग देने के लिए रोटरी के अलावा कॉलेज प्रबन्धन, शिक्षकों, रक्तदाताओं एवं छात्राओं का आभार प्रकट किया।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वन्दना ने मुख्य अतिथि शर्मा सहित सहयोगी संस्था रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार के पदाधिकारियों का भी अपने कॉलेज प्रांगण में इस महान दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन करने के लिए स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार के प्रधान गोपाल कुकरेजा, रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार की प्रथम महिला विनिता कुकरेजा, सचिव अजय अदलक्खा, कोषाध्यक्ष प्रशांत अदलक्खा, रजनी अदलक्खा, सुनील वधवा, लव विज, राजन वधवा, सोसायटी के सह-सचिव बीबी कथूरिया, डॉ. एमपी सिंह, दर्शन भाटिया, हरबंस अरोड़ा तथा कॉलेज की एनएसएस प्रमुख डॉ. पूनम सहित कई अन्य समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Gopal Kukreja

Related posts

हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा, FFRC केवल एक क्लर्क के तौर पर काम कर रही है।

Metro Plus

बिजली Consumers को  PPP ID से लिंक करने का काम जोरों पर: अमित खत्री

Metro Plus

चुनाव जीतते ही एक्शन मोड में नजर आए विपुल गोयल, निगमाधिकारियों को दिए 7 दिन में सफाई-सीवरेज समस्या ठीक करने के निर्देश।

Metro Plus