Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सुमित गौड़ ने ठेकेदारों के सिर फोड़ा फरीदाबाद लोकसभा चुनाव की हार का ठीकरा!


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की भीतरघात करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 14 जून:
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कहा कि लोकसभा चुनावों की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार हुआ है और वह विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं उन्होंने फरीदाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप की हार का ठीकरा कई विधानसभाओं के कुछ ठेकेदारों के सिर पर फोड़ते हुए कहा कि उनकी वजह से फरीदाबाद की सीट पार्टी को गंवानी पड़ी। सुमित गौड़ यहां होटल मैगपाई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

सुमित गौड़ ने कहा कि अगर यह ठेकेदार पार्टी समर्पित भावना के तहत काम करते तो कांग्रेस प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल कर सकते थे। इन ठेकेदारों ने न केवल कांग्रेस प्रत्याशी को गुमराह किया बल्कि वर्करों के कार्यक्रम भी रद्द करवा दिए, बूथों में बाहर के बच्चे बिठा रखे थे जिसका खमियाजा कांग्रेस पार्टी को चुनावी हार के रुप में भुगतना पड़ा।

कॉन्फ्रेंस में मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रुप से मांग की कि वह फरीदाबाद की हार का विश्लेषण करें और जिन नेताओं ने पार्टी को भीतरघात नुकसान पहुंचाया है, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लें ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से सरकार बना सके। वहीं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में किए गए बेहतर प्रदर्शन पर जिले के कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद जताया।

Related posts

NIT 1C/113-114: अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ FIR करने के लिए MCF ने SHO को पत्र लिखा, MOR करेगा बेदखली के आदेश जारी?

Metro Plus

भारत विकास परिषद् संस्कार सेवा ट्रस्ट रविवार से करेगा शमशान घाट सैक्टर-8 का जीर्णोद्धार

Metro Plus

इंटरनेशनल टैटू प्रदर्शनी 11 नवम्बर से फरीदाबाद में

Metro Plus