Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राजेश नागर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए अपनी कमर कसी!

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 17 जुलाई:
भाजपा विधायक राजेश नागर ने अपने तिगांव कार्यालय पर आयोजित जिला किसान मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एक पल भी न रूकें और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए काम करें।

इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सीधे-सीधे जनता से संबंध है जो पार्टी की नीतियों को उन तक पहुंचाने में मदद करता है। भाजपा में किसान मोर्चा को प्रमुख स्थान दिया गया है। यही कारण है कि भाजपा के प्रमुख पांच मोर्चों के अंदर इसको भी स्थान प्राप्त है। भाजपा नेतृत्व किसानों को बहुत ऊंचा स्थान देता है। हमारा मानना है कि किसान देश का अन्नदाता है। यही कारण है कि विपक्ष ने कितना भी झूठ फैलाया, लेकिन किसान ने भाजपा को अपना समर्थन जारी रखा और नरेन्द्र मोदी को देश का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है। नागर ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपनी कमर को कस कर रखें और किसी भी प्रकार से लोकसभा की जीत में आगामी विधानसभा की चुनौती को न भूलें। हमें हरियाणा में भी तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास बनाना है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज वोहरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष जैजू ठाकुर, तिगांव सरपंच विक्रम प्रताप नागर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना, महासचिव सुरेन्द्र जांगडा, प्रभारी ललित नागर, सचिव कृष्णपाल अधाना, तिगांव मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा, दयानन्द नागर, राजेन्द्र नागर, विजय नागर, हरीचंद नागर, वीरू अधाना, विनोद अधाना, सतपाल नागर, नितिन नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

31वां सूरजकुंड क्राफ्ट मेला चौपाल पर दिखा पंजाबी पॉप व सूफियाना का संगम

Metro Plus

निजी स्कूलों की लूटखसोट व मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन

Metro Plus

वर्तमान परिवेश में आवश्यकता है विकास में एक-दूसरे के साथ भागीदार बनने की: मल्होत्रा

Metro Plus