Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नवनियुक्त पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने संभाला अपना पदभार, साइबर क्राइम की रोकथाम रहेगी प्राथमिकता!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट। 

Faridabad News, 28 दिसम्बर: जिले के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचने पर जॉइंट पुलिस कमिश्नर राजेश दुग्गल ने फूलों का भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान DCP Hq. अभिषेक जोरवाल व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 

ध्यान रहे कि कल शुक्रवार 27 दिसंबर को ही गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक @ IG सतेंद्र कुमार गुप्ता IPS को फरीदाबाद का पुलिस कमिश्नर नियुक्त करने के आदेश जारी किए थे। इससे पहले वे सोनीपत के पुलिस आयुक्त थे।

बता दें कि 2004 बैच के हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी सतेंद्र कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। B.Tech की पढ़ाई के बाद वे वर्ष 2004 में भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी बने। उनको वर्ष 2016 में बहादुरी के लिए पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री तथा वर्ष 2023 में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस मेडल से नवाजा जा चुका है।

अपनी 20 वर्ष की सेवा के दौरान वे हरियाणा के सोनीपत, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार आदि जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त रहे। गुरुग्राम में DCP East और CID में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। 

वर्ष 2022 में पुलिस महानिरीक्षक @ IG के पद पर पदोन्नत होने उपरांत पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज के पद पर नियुक्त रहे तथा 2 वर्ष से अधिक के कार्यकाल के बाद उनको पुलिस आयुक्त सोनीपत लगाया गया।

नवनियुक्त पुलिस आयुक्त ने पदभार ग्रहण करने उपरांत पुलिस अधिकारियों व थाना प्रबंधकों के साथ गोष्ठी की तथा आगे की रणनीति बारे विचार विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध को नियंत्रित करने के लिए जागरूकता के साथ-साथ तकनीकी आधार पर सटीक कार्यवाही करना प्राथमिकता रहेगी, महिला विरुद्ध अपराध को कम करने के लिए पुलिस की उपस्थिति को और बेहतर किया जाएगा, अपराध की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा, साथ ही जिले की यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।  

नव-नियुक्त पुलिस आयुक्त, आमजन के प्रति मैत्रीपूर्ण व्यवहार और अपराधियों के प्रति खौफ के रूप में जाने जाते है और फरियादियों की फरियाद सुनकर उन्हें शीघ्र न्याय दिलाना तथा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने शहरवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से नववर्ष मनाया जाए, फरीदाबाद पुलिस द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त कर लिए गए हैं, शरारती तत्वों को बक्शा नहीं जाएगा, उन्होंने आमजन से अपील की है कि शराब पीकर वाहन ना चलाएं।

ReplyForwardAdd reaction


Related posts

बेटियां समाज की सांझी विरासत होती हैं और उनकी तरक्की से समाज की तरक्की होती है: राजेश नागर

Metro Plus

पर्यावरण का संदेश देते हुए SRS इंटरनेशनल ने धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव धरा।

Metro Plus

कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी ने उद्योग मंत्री को आड़े हाथों लिया, आरोपों की झड़ी लगाई

Metro Plus