Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नितिन गडकरी से मिले विपुल गोयल!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 18 जनवरी:
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल अत्यंत सक्रियता के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए जुटे हुए हैं। क्षेत्र की जनता द्वारा चुने जाने के बाद से ही वह बुनियादी कार्य एवं विभिन्न परियोजनाओं को लेकर सकारात्मकता के साथ कार्य कर रहे हैं।

इस अभियान के तहत विपुल गोयल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके नई दिल्ली आवास पर मुलाकात की। बैठक में फरीदाबाद और हरियाणा के सड़क, राजमार्ग और आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

विपुल गोयल ने फरीदाबाद की जनता की ओर से मांगें रखते हुए कुछ परियोजनाओं पर शीघ्र कार्यवाही का अनुरोध किया। उन्होंने नितिन गडकरी को फरीदाबाद क्षेत्र सहित देशभर में की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए धन्यवाद दिया और उनकी उपलब्धियों के प्रति प्रशंसा व्यक्त की। बैठक में उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष फरीदाबाद के लिए आश्रम से बदरपुर बॉर्डर तक सिग्नल फ्री कॉरिडोर का प्रस्ताव रखा जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की साधारण जनता एवं उद्योग जगत को प्राप्त होगा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने फरीदाबाद सैक्टर-37 बाईपास से कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे तक एक सीधी कनेक्टिविटी स्थापित करने का भी प्रस्ताव क्षेत्र की जनता की ओर से रखा। इसके साथ ही विपुल गोयल ने नेशनल हाईवे 2 को मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली डिवाइडिंग सड़कों का नवीनीकरण और सौंदर्यकरण करने का भी अनुरोध किया।

बैठक के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं पर जल्द से जल्द काम शुरू होगा। जिससे शहर की कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं में बड़ा बदलाव आएगा।

विपुल गोयल ने 65 प्रतिशत से अधिक मतों से जीत दर्ज करते हुए हरियाणा में भाजपा के सबसे अधिक मतों से विजयी उम्मीदवार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी सक्रियता और विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्धता ने क्षेत्र की जनता के बीच भरोसे को और मजबूत किया है।

नितिन गडकरी ने बैठक में पेश किए गए प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि सभी परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी और समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

Related posts

आने वाली पीढिय़ों को पर्यावरण की सौगात हमें अवश्य देनी चाहिए: राजस्थान एसोसिएशन

Metro Plus

Surajkund Mela, a crowd-puller on Sunday

Metro Plus

मानव रचना ने रिलायंस जियो इन्फोक लिमिटेड के साथ किया एमओयू साइन

Metro Plus