Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

संविधान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक: राजकुमार वोहरा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 जनवरी:
संविधान गौरव अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है। संविधान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है और इसे बनाने में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। बाबा साहेब ने जो संविधान हमें दिया, वह समाज के हर वर्ग के लिए समानता, स्वतंत्रता और न्याय सुनिश्चित करता है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम इसे न केवल पढ़ें बल्कि इसे समझें और अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी इसके महत्व के बारे में बताएं। भाजपा का यह अभियान संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यालय अटल कमल पर किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की महत्ता पर चर्चा की और संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने की। उनके साथ जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, संविधान गौरव अभियान के जिला संयोजक आभास अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीण जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभित अरोड़ा और सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया, जिससे संविधान की मूल भावनाओं और मूल्यों को सभी के सामने पुन: स्थापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन संविधान के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने और इसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की शपथ के साथ हुआ।

संविधान गौरव अभियान का उद्वेश्य देशवासियों को संविधान के महत्व और इसके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना: मनोज वशिष्ठ
जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा, संविधान गौरव अभियान का उद्वेश्य देशवासियों को संविधान के महत्व और इसके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे लोकतंत्र का हिस्सा हैं, जहां संविधान के तहत सभी को समान अवसर मिलते हैं। भाजपा का यह कदम बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

संविधान गौरव अभियान के जिला संयोजक आभास अग्रवाल ने कहा संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह भारत के लोगों के लिए एक दिशा-निर्देश है। भाजपा ने हमेशा भारतीय संविधान और इसके मूल्यों को सर्वोपरि रखा है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा समाज के सभी वर्गों को संविधान की महत्ता समझाने और इसे अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।


Related posts

Manohar Lal reviewing a report of the study group of MLAS on Canal presented in a meeting at Chandigarh Education Minister

Metro Plus

कांग्रेसी नेता एडवोकेट राजेश तेवतिया ने साधा वकीलों से सम्पर्क

Metro Plus

Private Schools की Income, खर्चे व खातों की CAG से जांच कराने को लेकर Highcourt में दायर होगी PIL

Metro Plus