Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

समाधान शिविर में होगा हर शिकायत का निदान:SDM शिखा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 22 जनवरी:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में फरीदाबाद जिले में समाधान शिविर के माध्यम से जन सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर प्रतिदिन कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जा रहे समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। समाधान शिविर में एसडीएम फरीदाबाद शिखा ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

एसडीएम शिखा ने समाधान शिविर में आई शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही निदान किया और शेष पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए। समाधान शिविर में प्रमुख तौर पर प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, लोकल बॉडी का नो ड्यूज सर्टिफिकेट, म्युनिसिपल कमेटी से नक्शा अनुमोदन, बिजली-सिंचाई-सार्वजनिक स्वास्थ्य, समाज कल्याण पेंशन तथा अपराध की शिकायतें और राशन कार्ड को शामिल किया गया है।

एसडीएम शिखा ने बताया कि शिकायतों के समाधान के लिए लग रहे समाधान शिविर में आमजन अपनी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा भी निरंतर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों की निगरानी भी की जा रही है।

Related posts

जिला फरीदाबाद में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा: CJM रितु यादव

Metro Plus

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सीमा त्रिखा ने की नुक्कड सभाएं

Metro Plus

सरस्वती स्कूल में मनाया गया विश्व ह्रदय दिवस।

Metro Plus