Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी को मिला प्रबुद्ध वर्ग का पूर्ण समर्थन व आशीर्वाद

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 19 फरवरी:
उद्योग नगरी फरीदाबाद से भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी जन संपर्क कार्यक्रम के दौरान शहर के बुद्धिजीवियों, उद्योगपतियों, डॉक्टर्स, सीए व अन्य क्षेत्रों के अग्रणी व्यक्तियों के साथ रूबरू हुईं। कार्यक्रम में हरियाणा के शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने भी शिरकत की। मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी ने कार्यक्रम में अपना चुनावी एजेंडा सांझा किया। फरीदाबाद के विकास पर चर्चा की। कार्यक्रम में सभी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने प्रवीण बतरा जोशी को खुला समर्थन देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने के लिए आश्वस्त किया। फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क होटल में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट तरूण गुप्ता के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों की भागीदारी रही।

लोकसभा, विधानसभा की तरह मेयर चुनाव में भी इतिहास बनाना है: विपुल गोयल
कार्यक्रम में हरियाणा के शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयामों को छू रहा है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव जीतकर इतिहास बनाना है। उन्होंने कहा कि हम सब लोग प्रवीण बतरा जोशी बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। सभी के सहयोग से फरीदाबाद की मेयर सीट को रिकॉर्ड मतों से जिताकर इतिहास बनाना है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी अधिक से अधिक स्थानों पर सभाएं, जनसभाएं करके प्रवीण बतरा जोशी के पक्ष में समर्थन जुटाएंगें। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज समूचे विश्व में भारत जहां मजबूत शक्ति बन रहा है। वहीं देशभर में हरियाणा प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने वार्ड और अपने जिले का समुचित विकास चाहते हैं तो भाजपा की मेयर प्रत्याशी समेत सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने का काम करें। वे निगम सदन में पहुंचकर शहर की समस्याओं को दूर करवाएंगें।
फरीदाबाद की हर जरूरत से वाकिफ हूं: प्रवीण बतरा जोशी
मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी ने कहा कि फरीदाबाद के हर क्षेत्र को उन्होंने बारीकी से देखा और जाना है। आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष होने के नाते वे नगर निगम के क्षेत्र में खामियों, कमियों, जरूरतों से भली-भांति वाकिफ हैं। जनता की आवाज उठाकर उनका समाधान कराना ही उनकी कार्यशैली की प्राथमिकता रही है। वे सभी को यह विश्वास दिलाती हैं कि मेयर के रूप में भी वे फरीदाबाद में हर वह सुविधा उपलब्ध कराएंगी, जिसका हर नागरिक हकदार है। इसमें कोई दोराय नहीं कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके विकास के रथ को गति देने के लिए नगर निगम की मेयर के रूप में सारथी बनकर आगे बढ़ाएंगीं। कार्यक्रम में वार्ड-35 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सचिन शर्मा, वार्ड-36 से पार्षद प्रत्याशी कुलदीप साहनी भी उपस्थित रहे, उनको भी भी विजयी बनाने की अपील की।

जीत निश्चित, अंतर बड़ा करने पर करें काम: वीरभान शर्मा
फरीदाबाद आईएमटी एसोसिएशन के प्रधान वीरभान शर्मा ने कहा कि जोशी परिवार की छवि जनता के बीच में बहुत ही बेहतर है। एक नई तरह का जोश हर वर्ग में आया है। यह नई तरह की उमंग है। यहां अपने आप में हर एक व्यक्ति संस्था के रूप में मौजूद है। उन्होंने कहा कि जीत तो निश्चित है। जीत का अंतर बड़ा हो, इस पर काम करना है।
शहर को कार्यकुशल प्रतिनिधि की जरूरत: बलदेव राज भाटिया
फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बलदेव राज भाटिया ने कहा शहर को एक कार्यकुशल प्रतिनिधि की जरूरत है। उन्हें खुशी है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रवीण बतरा जोशी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। उनके नेतृत्व में फरीदाबाद तरक्की करेगा। हर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा। उद्योगों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वे प्रवीण बतरा जोशी के नेतृत्व में उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रवीण बतरा जोशी को टिकट देना कार्यकर्ता का सम्मान: एच.के. बतरा
फरीदाबाद चैंबर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एच.के. बतरा ने कहा कि प्रवीण बतरा जोशी भाजपा की पुरानी और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। वे पिछले कई दशकों से भाजपा के लिए काम कर रही हैं। समाजसेवा के काम कर रही हैं। भाजपा संगठन द्वारा उनको मेयर की टिकट देना एक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने प्रवीण बतरा जोशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

प्रवीण बतरा जोशी 5 लाख वोटों से जीतकर रिकॉर्ड बनाएंगी: तरूण गुप्ता
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट तरूण गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में उद्योग नगरी के रूप में फरीदाबाद काफी अहम स्थान रखता है। यहां के प्रतिनिधि के रूप में प्रवीण बतरा जोशी के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने मजबूत प्रत्याशी दी हैं। उन्होंने कहा कि मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी जनता के आशीर्वाद से 5 लाख से ज्यादा मतों से जीतकर प्रवीण जोशी मेयर की जीत का रिकॉर्ड बनाएंगी।

विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी: संदीप जोशी
भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद समेत पूरे हरियाणा का समग्र विकास किया है। राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार के भी अनेक प्रोजेक्ट यहां चल रहे हैं। विकास के लिए जरूरी है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई जाए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के 10 साल के विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से भाजपा सरकार के शासन में हाईवे, एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा दिया गया है। हरियाणा में अनेक हाइवे बनाए जा रहे हैं। नॉन स्टॉप विकास की गाड़ी हरियाणा में दौड़ रही है।

फरीदाबाद चैंबर्स एसोसिएशन की ओर से मनमोहन गुप्ता, मनोज गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की फरीदाबाद शाखा अध्यक्ष मनोज गर्ग, संतोष गुप्ता, बिल्डर आरएस गांधी, राजकुमार गुप्ता ने प्रवीण बतरा जोशी को समर्थन देने की बात कही।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, आरपीएस गु्रप के एमडी सीआर गुप्ता, हीना गु्रप से प्रेम प्रकाश, सुनील गुलाटी, सीए राजीव मंगला, इंद्रजीत चोपड़ा, मार्शल कास्टिंग्स, एमएल शर्मा, ग्लेन एप्लायंसेज, शम्मी कपूर, सुपर स्कूज लिमिटेड, बीआर भाटिया महारानी पेंट्स, हरीश मलिक, एसएस गोसाईं, एचपीएससी सुनील गुलाटी, कृष्ण कौशिक, सैक्टर-14 आरडब्ल्यूए से दलीप वर्मा, धर्मेंद्र कौशिक, सैक्टर-15 गुरूद्वारा के अध्यक्ष राणा भट्टी, आईएएस परवीन कुमार, आईएएस प्रदीप गोदारा, एस. वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, सैक्टर-15 मार्केट कल्याण संघ समेत अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।


Related posts

आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए फ़रीदाबाद पुलिस की स्वेट कमांडो टीम तैयार।

Metro Plus

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से पढ़ाई जाएगी अंग्रेजी

Metro Plus

Faridabad के रईसजादे पुलिसकर्मी से हथियार छीनने की कोशिश और पीटने के आरोप में Arrest

Metro Plus