Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सरदार रंजोत सिंह उर्फ सन्नी कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल!

Faridabad News, 24 फरवरी: एनआईटी विधानसभा-86 के नेता सरदार रंजोत सिंह उर्फ सन्नी ने कांग्रेस से नाता तोड़कर अब भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। सन्नी 2009 से 2025 तक कांग्रेस के साथ सक्रिय रहे लेकिन अब भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो गए। यह निर्णय उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में लिया। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि सरदार रंजोत सिंह उर्फ सन्नी ने हाल ही में हुए हरियाणा प्रबंधन कमेटी के चुनाव में भी हिस्सा लिया था और बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें इस चुनाव में जनता का अच्छा समर्थन और सम्मानजनक वोट भी प्राप्त हुए थे जो उनके प्रभाव और जन-समर्थन को दर्शाता है।

सरदार रंजोत सिंह उर्फ सन्नी के भाजपा में आने से पार्टी को एनआईटी-86 में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सच्चे मायनों में जनता के हित में काम कर रही है इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।

भ्रम और भ्रष्टाचार छोड़ विकास और विश्वास की राह-सरदार रंजोत सिंह सन्नी अब भाजपा के साथ!

Related posts

HSIIDC: जीरो टोलरेंस सरकार में एक भ्रष्ट्राचारी की जगह दूसरे भ्रष्ट्राचारी की पोस्टिंग पर उठे सवाल!

Metro Plus

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का डबुआ मंडी की गंदगी को दूर करने का अभियान जारी!

Metro Plus

देखो, लोगों के स्वास्थ्य के साथ कैसे खिलवाड़ कर रहा है फर्नीचर शोरूम वाला

Metro Plus