Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सागर सिनेमा कार्यालय पर लगाया जनता दरबार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 अप्रैल:
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद सैक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में एक जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमें शहर व आस-पास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया।

जनता दरबार के माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने आमजन से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और जहां तत्काल समाधान संभव था, वहां संबंधित अधिकारियों को फोन कर मौके पर ही कार्यवाही के निर्देश दिए। जिन मामलों के समाधान में समय आवश्यक है, उन्हें संज्ञान में लेकर व्यक्तिगत मॉनिटरिंग का भरोसा भी दिया गया।

इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा कि जब भी मंत्रालय के कार्यों से थोड़ा भी समय मिलता है, मैं सागर सिनेमा कार्यालय पर जनता दरबार आयोजित करता हूं। मेरा मानना है कि जनता से जुड़कर ही वास्तविक विकास संभव है। जनता से अलग होकर कोई भी काम न तो सार्थक हो सकता है, न स्थायी। उन्होंने आगे कहामेरे लिए यह एक पारिवारिक संवाद है। जब मेरे परिवार के सदस्य जनता मुझसे मिलने आते हैं, तो उनकी बातें आज ही सुनी जाएंगी और समाधान पर काम भी आज से ही शुरू होगा। मैं उस पुरानी व्यवस्था को नहीं मानता जिसमें समाधान सोमवार से शुक्रवार तक सीमित हो। जब लोग आज आए हैं, तो समाधान भी आज से शुरू होगा।

इस मौके पर विपुल गोयल ने स्थानीय नागरिकों से भविष्य की योजनाओं पर सुझाव भी मांगे, जिससे जन-भागीदारी को और अधिक मजबूती दी जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सुशासन के मंत्र को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें और कार्यों को पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिस प्रकार अपने आवास को 24 घंटे जनता के लिए खोल रखा है, वह प्रशासनिक सेवा भावना का आदर्श है और हम सभी का मार्गदर्शन भी।

इस जनता दरबार के माध्यम से समाधान के साथ जनता का अपने चुने हुए प्रतिनिधि के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।

Related posts

FMS के Primary वर्ग द्वारा बैंक का दौरा किया गया

Metro Plus

Women’s Power ने रक्तदान शिविर लगा 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया, महिलाओं और पुलिसकर्मियों ने भी किया रक्तदान।

Metro Plus

हार्डवेयर मामले में MCF व प्रशासनिक अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, विजिलेंस ने की FIR दर्ज

Metro Plus