Metro Plus News
Uncategorized

करीब पौने दो करोड़ रूपए से बनेगी पल्ला तिलपत सड़क :राजेश नागर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 अप्रैल:
मंत्री राजेश नागर ने तिलपत विधानसभा क्षेत्र की पल्ला तिलपत सड़क को बनाने के काम की शुरूआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाया साथ ही ठेकेदार को समय पर काम पूरा करने की हिदायत दे डाली। यह सड़क परशुराम चौक से लेकर बागवाली गली तक आरसीसी सीमेंट की बनाई जाएगी जिस पर करीब 1 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत आएगी साथ ही करीब 36 लाख की लागत से सीवर की व्यवस्था भी की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तेजी से हरियाणा आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम साहब किसी विकास कार्य के लिए मना नहीं करते हैं। पूरे तिगांव विधानसभा में चल रहे विकास कार्य इस बात का सबूत हैं। नागर ने ठेकेदार और मौजूद अधिकारियों से कहा कि वह समय पर सड़क और सीवर की व्यवस्था करके दे जिससे कि लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। नागर ने बताया कि हर विकास कार्य पर समय सीमा का ख्याल रखा जा रहा है वहीं काम की क्वालिटी पर भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए सभी अधिकारियों और ठेकेदारों को हिदायत दी जा चुकी है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई खामी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर पुष्कर राम पूर्व सरपंच, पार्षद लाल मिश्रा, वासुदेव भारद्वाज, प्रहलाद शर्मा, ओम दत्त शर्मा, प्रवेश शर्मा, जयपाल शर्मा, बृज गोपाल शर्मा, बबल बैसला, प्रदीप त्रिपाठी, चुन्नी पाराशर, शंकर ठाकुर, अमित भारद्वाज, भूपेंद्र शर्मा, शीशराम अवाना, मुकेश शर्मा सराय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

लोकेश सिंघल बने हरियाणा के सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल!

Metro Plus

समाजसेवी टेकचंद अग्रवाल की पुण्यतिथि पर परिजनों ने किए 8 पंखे श्री वैश्य अग्रवाल समाज को भेंट।

Metro Plus

SDM अपराजिता ने चलाया व्यापारिक संगठनों के सहयोग से Covid-19 के संक्रमण की जांच का अभियान।

Metro Plus