Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद में बन सकती है बाढ़ जैसी स्थिति, प्रशासन हाई अलर्ट पर: DC विक्रम सिंह

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 1 सितंबर: फरीदाबाद प्रशासन ने क्षेत्र में संभावित भारी वर्षा और जलभराव की चेतावनी के चलते हाई अलर्ट जारी कर दिया है। 2023 में आई बाढ़ जैसी परिस्थितियां एक बार फिर दोहराई जा सकती हैं।

DC ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोगों को किया जागरूक:-

जिला उपायुक्त ने कहा कि आगामी 24 घंटे बेहद संवेदनशील हैं। यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है।

DC की अपील:-निचले इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहें।

बारिश या जलभराव की स्थिति में घर से बाहर निकलने से बचें।

प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क करें।

2023 की बाढ़ से सबक लेते हुए, इस बार प्रशासन पहले से तैयारी में जुट गया है। SDRF, नगर निगम, पुलिस और स्वास्थ्य सहित अन्य सभी विभाग को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

एडवोकेट शेखर आनन्द गुप्ता की दलीलों के चलते ब्रह्मजीत हत्याकांड के दोनों अभियुक्त बरी। जानिए कैसे?

Metro Plus

पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा, महिला सुरक्षा व अपराध पर अंकुश लगाना रहेगी प्राथमिकता।

Metro Plus

सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में KedMan और ओरीफ्लेम की ओर से स्थापित की गई लैब

Metro Plus