Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

हिन्दुस्तान का भव्य एवं विशाल 75वां दशहरा फरीदाबाद में बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा: डॉ० राजेश भाटिया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 24 सितंबर: सिद्वपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-1 में दशहरा पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के प्रधान डॉ० राजेश भाटिया व पंजाबी सभा के प्रधान राजकुमार वोहरा ने बताया कि इस बार दशहरा पर्व पर रावण का पुतला 75 फुट, मेघनाथ का पुतला 70 फुट तथा कुंभकर्ण का पुतला 60 फुट का होगा। भरत मिलाप के दिन सभी धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, बुजुर्गो व पत्रकारों को दशहरा ग्राउंड में कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

इस शुभावसर पर पंजाबी भंगडा वाले पंजाब से पार्टी, नासिक ढोल, ताशे, फूल फेंकने वाली मशीन, कागज फेंकने वाली मशीन आकर्षण का केंद्र रहेगी, इस बार लंका की लंबाई-चौड़ाई 30-30 और ऊंचाई 24 फुट होगी। उन्होंने बताया कि लंका 29 सितंबर को तैयार की जाएगी और अशोक वाटिका में हनुमान की झांकी दर्शनों के लिए खोल दी जाएगी।

इस शुभावसर पर हनुमान चालीसा का पाठ होगा व लंका का दहन रात्रि 8 बजे होगा। लंका दहन का आयोजन 30 सितंबर को होगा, दोपहर 2:30 बजे शोभा यात्रा का शुभारंभ विधायक धनेश अदलक्खा के द्वारा होगा। यह भव्य शोभा यात्रा कल्याण सिंह चौक, आर्य समाज चौक, नाथी चौक, फावड़ा सिंह चौक, विजय रामलीला से गुरूद्वारा सिंह सभा, मिलाप दवाखाना, एक-दो चौक, शिवालय नं०-2, सनातन धर्म-2सी, उतली चौकी गुरूद्वारा, लखानी धर्मशाला नंबर-2, हनुमान मंदिर 2 के 2-3 चौक हनुमान मंदिर 3डी-42, किताब चौक, ईएसआई चौक से दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी।

राजेश भाटिया ने बताया कि 2 अक्टूबर, दिन वीरवार को दोपहर 2:30 बजे मंदिर से विधायक धनेश अदलक्खा, पूर्व विधायक चंद्र भाटिया के द्वारा गणेश पूजा की जाएगी वहीं सांय सूर्यास्त के समय केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। शुक्रवार, 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शोभा यात्रा मंदिर के प्रांगण से कल्याण सिंह चौक से होती हुई दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी जहां भरत मिलाप का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें पूर्व विधायक चंदर भाटिया के द्वारा राजतिलक किया जाएगा। लंका दहन के दिन 150 ढोल, 15 डीजे, 20 झांकियां, मेनपुरी से रथबग्गी और बडख़ल शहर को भगवा झंडों, ट्रस्ट, झॉलर, भगवा स्वागत सेद्वारों द्वारा सजाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व मनाने हेतु जिला प्रशासन, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलक्खा, पूर्व विधायक चंदर भाटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार वोहरा और समस्त विधायकों व शहर के सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य लोगों का आभार जताते है।

इस अवसर पर बंसीलाल कुकरेजा, अमर बजाज, गगन अरोड़ा, सचिन भाटिया, अमरजीत सिंह भाटिया, रिंकल भाटिया, अमित नरूला, विशाल भाटिया, भले गांधी, राकेश खन्ना, विपिन भाटिया, वेद भाटिया, भारत कपूर, रविंदर गुलाटी, जतिन गांधी, अरविन्द शर्मा, अजय शर्मा, अनिल अरोड़ा, आयुष तिवारी शामिल रहे।



Related posts

आंगनवाड़ी वर्कर महिलाओं के समर्थन में उतरे आप नेता धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus

टाऊन पार्क में लोगों को मिलेगा अब फ्री में पीने का ठंडा और स्वच्छ पानी, प्रोत्साहन और MHC ने लगाया RO कोल्ड ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट।

Metro Plus

ढेसी ने मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया

Metro Plus